Anu Rangili Viral Dance: राजस्थान की धरती से निकलकर पूरे देश में अपनी खास पहचान बना चुकीं अनु रंगीली आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. सोशल मीडिया की दुनिया में रातों-रात स्टार बन जाना हर किसी के बस की बात नहीं, लेकिन अनु रंगीली ने यह कर दिखाया. महज एक डांस वीडियो ने उन्हें ऐसी लोकप्रियता दिलाई कि आज उनका नाम देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है.
17 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका
अनु रंगीली का वह डांस वीडियो, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया, अब तक 17 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो में अनु लाल रंग के खूबसूरत लहंगे में स्टेज पर डांस करती नजर आती हैं. उनके साथ एक लड़का बेहद सलीके और सादगी भरे अंदाज में सुपरहिट गाने ‘परदेसी-परदेसी जाना नहीं’ पर थिरकता दिखता है. दोनों की जुगलबंदी इतनी शानदार है कि वीडियो देखने वाला नजरें हटाना ही नहीं चाहता.
वीडियो के वायरल होते ही अनु रंगीली सोशल मीडिया पर छा गईं
वीडियो में न तो कोई भव्य सेट है और न ही किसी तरह का दिखावा, फिर भी इसकी सादगी और कलाकारों की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया. अनु रंगीली के एक्सप्रेशंस, उनकी अदाएं और पारंपरिक राजस्थानी अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया. वहीं, उनके साथ डांस कर रहे लड़के की सहजता और संतुलित स्टेप्स ने इस वीडियो को और खास बना दिया. इस वीडियो के वायरल होते ही अनु रंगीली सोशल मीडिया पर छा गईं. फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर उनके फॉलोअर्स की संख्या में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. लोग न सिर्फ वीडियो शेयर कर रहे हैं, बल्कि कमेंट्स में उनकी तारीफों के पुल भी बांध रहे हैं.
डांस लाइव देखने के लिए जुटती है भीड़
कई यूजर्स ने लिखा कि अनु रंगीली के डांस में राजस्थान की मिट्टी की खुशबू झलकती है. वीडियो की लोकप्रियता का असर सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं रहा. यह इतना वायरल हुआ कि लोग केवल अनु रंगीली का डांस लाइव देखने के लिए राजस्थान के जैसलमेर स्थित कोहिनूर डेजर्ट कैंप तक पहुंचने लगे हैं. वहां आने वाले पर्यटक खास तौर पर उनके स्टेज परफॉर्मेंस का इंतजार करते हैं.
घर बैठे सीखिए ये स्किल्स, नौकरी खुद आपके पास आएगी!
लोगों के अनुसार, अनु रंगीली के डांस ने डेजर्ट कैंप की पहचान को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है. अनु रंगीली की यह सफलता इस बात का उदाहरण है कि आज के दौर में टैलेंट और मेहनत किसी भी कोने से निकलकर देशभर में पहचान बना सकते हैं. एक साधारण सा डांस वीडियो कैसे किसी की जिंदगी बदल सकता है, इसका जीता-जागता उदाहरण अनु रंगीली हैं. फिलहाल उनका यह वायरल वीडियो लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है और लोग बेसब्री से उनके अगले डांस वीडियो का इंतजार कर रहे हैं.


