Dharm/Jyotish Desk: शनिवार का दिन हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है. यह दिन शनि देव को समर्पित माना जाता है, जिन्हें कर्म, अनुशासन और न्याय का देवता कहा जाता है. मान्यता है कि शनिवार को व्यक्ति जो भी कर्म करता है, उसका असर जल्दी या देर से जरूर दिखाई देता है. यही वजह है कि इस दिन कुछ कामों से परहेज करने की सलाह दी जाती है.
कानपुर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित दिनेश का कहना है कि लोग अक्सर अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनका असर बाद में आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव के रूप में सामने आता है. उनके अनुसार, “शनिवार का दिन संयम का है. इस दिन की गई लापरवाही लंबे समय तक पीछा नहीं छोड़ती.”
धन वृद्धि के लिए घर में अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय, जल्द मिलेगा फायदा
शनिवार को बाल और नाखून काटने से बचें
पंडित दिनेश बताते हैं कि शनिवार के दिन बाल या नाखून काटना शुभ नहीं माना जाता. मान्यता है कि इससे शनि दोष बढ़ सकता है और धन से जुड़ी परेशानियां आने लगती हैं. कई लोग इसे साधारण बात समझते हैं, लेकिन ज्योतिष में इसे ऊर्जा क्षय से जोड़कर देखा जाता है.
तेल और लोहे की चीजें किसी से न लें
शनिवार को तेल, लोहा या काले रंग की वस्तुएं किसी से लेना भी ठीक नहीं माना जाता. पंडित दिनेश के अनुसार, अगर दान करना हो तो इन चीजों का दान करना लाभकारी होता है, लेकिन इन्हें लेना आर्थिक रुकावटों का कारण बन सकता है.
झूठ और अपमान से दूरी बनाए रखें
शनिवार को झूठ बोलना, छल करना या किसी गरीब, मजदूर या बुजुर्ग का अपमान करना विशेष रूप से अशुभ माना गया है. पंडित दिनेश कहते हैं कि यह दिन कर्मों का हिसाब जोड़ता है और इस दिन किए गए गलत काम कई गुना होकर लौटते हैं.
घर में टूटी-फूटी चीजें जमा न करें
इस दिन घर की साफ-सफाई का भी खास ध्यान रखना चाहिए. झाड़ू को इधर-उधर खुले में रखना या टूटी हुई चीजों को लंबे समय तक संभालकर रखना नकारात्मकता बढ़ाता है. ऐसी स्थिति में घर में धन टिक नहीं पाता और आपसी तनाव बढ़ सकता है.
शराब और मांसाहार से बचना बेहतर
शनिवार को शराब पीना या मांसाहार करना भी मानसिक अशांति को बढ़ा सकता है. शनि देव सादगी और संयम के प्रतीक माने जाते हैं, इसलिए इस दिन हल्का और सात्विक भोजन करना शुभ फल देता है.
घर में न रखें ये चीजें, वरना पैसा कभी नहीं टिकेगा
क्या करें तो मिलेगा लाभ
पंडित दिनेश के अनुसार, शनिवार को जरूरतमंदों को काले तिल, उड़द दाल या कपड़े दान करना, पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाना और किसी की मदद करना शुभ माना जाता है. उनका कहना है कि जब इंसान अपने कर्म सुधारता है, तो शनि देव भी जीवन में स्थिरता और धैर्य प्रदान करते हैं.


