UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले चार दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का दौर देखने को मिल रहा है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 9 अप्रैल के लिए भी प्रदेश के कई जिलों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है.
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहने, तेज आंधी चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की स्थिति बनी रहेगी. इसके प्रभाव से कई स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सिस्टम के कारण प्रदेश के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है. अनुमान है कि 9 अप्रैल को अधिकतम तापमान में करीब 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है.
PM Kisan की 23वीं किस्त से पहले बड़ा झटका! बिना इस चीज के नहीं मिलेंगे ₹2000, तुरंत करें ये काम
IMD के अनुसार 9 अप्रैल को अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा और इनके आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है. इसके साथ ही गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और इटावा के आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग के मुताबिक इन इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार बांदा, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली और अमेठी सहित कई जिलों में गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है.
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी मौसम को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और इटावा में भी गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है.
वहीं अन्य जिलों में भी खराब मौसम की संभावना जताई गई है. औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका है.
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. विशेष रूप से आंधी और बिजली गिरने की संभावना वाले क्षेत्रों में लोगों को खुले स्थानों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है. किसानों को भी खेतों में काम करते समय सावधानी बरतने की अपील की गई है.
Viral Video: यूरोप में ₹500 में बिक रहा देसी गन्ने का रस, भारतीय रह गए हैरान
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम अस्थिर बना हुआ है. 9 अप्रैल को भी कई जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ वज्रपात की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है.


