Lucknow Traffic alert: लखनऊ में 7 मई को IPL का बड़ा मुकाबला होने जा रहा है, जिसे लेकर शहर में जबरदस्त हलचल है. मैच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां 50 हजार से ज्यादा क्रिकेट फैंस के पहुंचने की उम्मीद है. ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने पूरे शहर में बड़े स्तर पर डायवर्जन लागू कर दिया है.
शहीद पथ, अहिमामऊ चौराहा, कमता तिराहा, सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड और कानपुर रोड पर बड़े पैमाने पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा. इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही सीमित की जाएगी, खासकर मैच के समय. लोगों को सलाह दी गई है कि इन मुख्य रास्तों से बचें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें, ताकि जाम और देरी से बचा जा सके.
नूंह एक्सप्रेसवे हादसा, जालौन के 4 पुलिसकर्मी समेत 5 की मौत, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
भारी वाहनों और बसों पर विशेष प्रतिबंध रहेगा. शहीद पथ से सुल्तानपुर, रायबरेली और कानपुर रोड की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा. इन्हें कमता, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, समतामूलक, करियप्पा और तेलीबाग जैसे चौराहों से होते हुए किसान पथ की ओर भेजा जाएगा, जिससे शहर के अंदर ट्रैफिक दबाव कम किया जा सके.
सुल्तानपुर और रायबरेली की ओर जाने वाले वाहन बाराबिरवा, बंगलाबाजार, तेलीबाग और किसान पथ का इस्तेमाल करेंगे. गोसाईगंज और अमूल डेयरी कटिंग के पास भी बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी. इन वाहनों को वृंदावन योजना और कबीरपुर किसान पथ से होकर गुजरने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि स्टेडियम के आसपास भीड़ नियंत्रित रह सके.
उतरेठिया अंडरपास और हुसड़िया अंडरपास से शहीद पथ की ओर जाने वाला ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा. वाहन चालकों को वैकल्पिक रूट जैसे 1090 चौराहा और किसान पथ से होकर जाना होगा. इससे स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक को नियंत्रित किया जाएगा और वीआईपी मूवमेंट में भी किसी तरह की बाधा नहीं आएगी.
अहिमामऊ चौराहा पूरी तरह संवेदनशील जोन रहेगा, जहां कई दिशाओं से आने वाले बड़े वाहनों पर रोक होगी. सुल्तानपुर रोड से आने वाले वाहन लुलु मॉल कटिंग से शहीद पथ का उपयोग करेंगे. प्लासियो मॉल की ओर जाने वाला रास्ता भी बंद रहेगा, और लोगों को वैकल्पिक मार्गों से ही आवागमन करना होगा.
सावधान! अगर राजस्थान में रहते हैं और नहीं है SSO ID, तो हाथ से निकल सकते हैं ये बड़े फायदे
दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक शहीद पथ और आसपास के इलाकों में भारी ट्रैफिक दबाव रहेगा. खासकर कानपुर, अमौसी और एक्सप्रेस-वे की ओर जाने वाले लोगों को इस रूट से बचने की सलाह दी गई है. स्टेडियम जाने वालों के लिए अर्जुनगंज-कैंट मार्ग बेहतर विकल्प रहेगा, जिससे समय की बचत और जाम से राहत मिल सकती है.


