Gorakhpur Road accident: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चिल्लूपार विधानसभा से विधायक राजेश त्रिपाठी के काफिले में शामिल स्कॉर्ट वाहन सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस से जा भिड़ा. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्ट गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि विधायक राजेश त्रिपाठी इस हादसे में बाल-बाल बच गए.
48 घंटे में 3 गोलियों से छलनी कत्ल, चंदौली-वाराणसी की धरती दहली, ‘साइको किलर’ के खौफ से कांपा इलाका
कहां पर हुआ ये हादसा?
ये हादसा गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर कौड़ीराम इलाके में हुआ. जानकारी के मुताबिक विधायक राजेश त्रिपाठी अपने काफिले के साथ गोरखपुर में एक बैठक में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान कौड़ीराम के पास आगे चल रही स्कॉर्ट गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस से पीछे से टकरा गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े.
काफिले की स्कॉर्ट गाड़ी भिड़ी
बताया जा रहा है कि अंबेडकर नगर डिपो की यह रोडवेज बस पिछले एक दिन से खराब होकर हाईवे किनारे खड़ी थी. हादसे में विधायक के गनर दीवान अभिषेक यादव, चालक राजनारायण शुक्ला समेत चार लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए तत्काल कौड़ीराम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है.
भीषण गर्मी और लू का काल है कच्चा प्याज! डॉक्टर ने बताए इसके हैरान करने वाले औषधीय गुण
परिवहन विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े
इस घटना के बाद परिवहन विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर खराब बस को समय रहते हटाया गया होता या उसके आसपास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए होते, तो यह हादसा टाला जा सकता था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. हादसे के चलते कुछ देर तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा. गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, वरना हादसा और भी भयावह साबित हो सकता था.


