Ramnagar Road Accident: नैनीताल जिले के रामनगर में देर रात यानी बुधवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने अफरा-तफरी मचा दी. जहां पर भिकियासैंण से दिल्ली जा रही एक वेगेनार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. बता दें कि हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं गंभीर रूप से घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है.
खून का थक्का बना मौत की वजह! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रतीक यादव की मौत को लेकर बड़ा खुलासा
कब हुआ ये हादसा
बताया जा रहा है कि यह हादसा देर रात करीब 12 बजे पंपापुरी स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय के पास हुआ. कार में दो परिवारों के कुल पांच लोग सवार थे, जो भिकियासैंण से दिल्ली की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक कार को बचाने के प्रयास में चालक ने अपनी गाड़ी दूसरी तरफ मोड़ दी. लेकिन अचानक ब्रेक काम नहीं करने के कारण कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई.
अफरा-तफरी मच गई
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. इसी बीच वहां से गुजर रहे एक ऑटो चालक और स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए तुरंत घायलों को कार से बाहर निकाला. सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया.
घायलों की पहचान
घायलों की पहचान चालक गिरीश मठपाल निवासी शिनार भिकियासैंण, ख्याली राम जोशी निवासी सेक्टर-23 फरीदाबाद, उनकी पत्नी दीपा जोशी, मनोहर सिंह और उनकी पत्नी जानकी देवी निवासी ग्राम नौबड़ा भिकियासैंण के रूप में हुई है. चिकित्सकों के अनुसार दीपा जोशी और जानकी देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है.
‘सगे भाई से ही सबसे बड़ी दुश्मनी…’आखिर क्यों अर्जुन को मौत के घाट उतारना चाहता था कर्ण?
वहीं इस घटना के संबंध में चालक गिरीश मठपाल ने बताया कि सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार को बचाने के लिए उसने गाड़ी मोड़ी थी, लेकिन ब्रेक ने अचानक काम करना बंद कर दिया और हादसा हो गया. वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.


