Vidur Niti on Friendship: दोस्ती कोई खेल नहीं, बल्कि जीवन का सबसे महत्वपूर्ण निवेश है. सच्चा दोस्त वह नहीं होता जो सिर्फ आपके अच्छे समय में हंसे, बल्कि वह होता है जो मुश्किल वक्त में आपका हाथ थाम ले. आज के दौर में जहां स्वार्थ के लिए रिश्ते बनते और बिगड़ते हैं, वहां सही दोस्त चुनना और गलत लोगों से दूरी बनाना बेहद जरूरी हो गया है.
महाभारत काल के महान नीतिज्ञ महात्मा विदुर ने अपनी ‘विदुर नीति’ में स्पष्ट किया है कि किस तरह के व्यक्ति को अपना मित्र बनाना चाहिए ताकि जीवन में कभी धोखा न मिले. आइए जानते हैं विदुर नीति के वो अनमोल विचार जो आपकी जिंदगी बदल सकते हैं.
Vastu Tips: घर में रखे फटे-पुराने कपड़े बढ़ा सकते हैं कंगाली और क्लेश, आज ही अपनाएं ये वास्तु नियम
महात्मा विदुर का यह श्लोक सिखाता है दोस्ती का सही पैमाना
कृतज्ञं धार्मिकं सत्यमक्षुद्रं दृढभक्तिकम् ।
जितेन्द्रियं स्थितं स्थित्यां मित्रमत्यागि चेष्यते॥
इस श्लोक के माध्यम से विदुर जी ने इन गुणों का जिक्र किया है, जो एक सच्चे मित्र में होने ही चाहिए.
- विदुर जी के अनुसार, जो व्यक्ति दूसरों के उपकार को कभी नहीं भूलता, वही सच्चा मित्र हो सकता है. कृतज्ञ व्यक्ति आपकी छोटी से छोटी मदद का मूल्य समझता है और ऐसे इंसान से कभी धोखा मिलने की गुंजाइश नहीं होती.
- जो व्यक्ति धार्मिक स्वभाव का और सत्यवादी होता है, वह आपको कभी गलत रास्ते पर नहीं ले जाएगा. ऐसा मित्र भले ही कड़वी सलाह दे, लेकिन वह सदैव आपके हित में होगी.
- दूसरों की पीड़ा और भावनाओं का सम्मान करने वाला व्यक्ति ही अच्छा साथी बन सकता है. ऐसे मित्र के साथ रहने से मानसिक शांति मिलती है, जो आपके दुख में ढाल बनकर खड़ा रहता है.
- जो व्यक्ति अपनी इंद्रियों को वश में रखता है, वह मर्यादा में रहकर जीवन जीता है. वह न तो गुस्से या लालच में आकर कोई गलत फैसला लेगा और न ही आपको कोई गलत सलाह देगा.
- सच्चा मित्र वही है जो आपकी परिस्थिति बदल जाने (अमीरी-गरीबी या सफलता-असफलता) पर भी आपका साथ न छोड़े. मुसीबत के समय जो ढाल बने, वही असल मायने में मित्र कहलाने योग्य है.
Viksit Bharat 2047 की नींव युवा शक्ति पर. PM मोदी ने साझा किया केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया का लेख
क्यों जरूरी है दोस्ती का सही चुनाव?
विदुर नीति हमें बार-बार सचेत करती है कि एक गलत दोस्त पूरे जीवन को बर्बाद कर सकता है, जबकि एक सही और गुणवान दोस्त आपकी पूरी जिंदगी को संवार सकता है. आज का दिन हमें यही याद दिलाता है कि हम अपने आस-पास के लोगों को परखें, सही दोस्त चुनकर उनके प्रति अपनी निष्ठा मजबूत करें और खुद भी किसी के लिए एक सच्चे मित्र साबित हों. सच्ची दोस्ती जीवन का सबसे खूबसूरत उपहार है, इसे केवल सही और योग्य व्यक्ति के साथ ही साझा करें.


