गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से कथित रूप से जुड़े आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों को गुजरात और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में एक साथ चलाए गए अभियान के दौरान पकड़ा गया.
गुजरात ATS के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान में मौजूद हैंडलरों के संपर्क में थे और गुजरात में जैश-ए-मोहम्मद का सक्रिय नेटवर्क खड़ा करने की दिशा में काम कर रहे थे.
बेंगलुरु के क्रेच में बच्चों से कथित दुर्व्यवहार पर NHRC सख्त. कर्नाटक सरकार से मांगी रिपोर्ट
गुजराती भाषा में साहित्य तैयार करने का आरोप
जांच एजेंसी का दावा है कि आरोपी संगठन के प्रचार-प्रसार के लिए जैश-ए-मोहम्मद के साहित्य का गुजराती भाषा में अनुवाद करने और उसकी विचारधारा फैलाने का प्रयास कर रहे थे.
छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से संगठन का झंडा सहित 254 प्रचार सामग्री और साहित्य बरामद किए गए हैं.
पाकिस्तान से वित्तीय संबंधों की भी जांच
ATS ने बताया कि जांच में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन से जुड़े कथित वित्तीय लेनदेन के संकेत भी मिले हैं. एजेंसी अब फंडिंग नेटवर्क, डिजिटल संपर्क और अन्य संभावित सहयोगियों की जांच कर रही है.
14 दिन की पुलिस रिमांड
गिरफ्तार सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. इस दौरान ATS उनसे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और संभावित साजिश से जुड़े पहलुओं की जांच करेगी.
वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट. ब्रेंट क्रूड 71 डॉलर के नीचे, WTI भी फिसला
मामले की जांच जारी है और एजेंसियां उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही हैं.
Source: Gujarat Anti-Terrorist Squad (ATS)


