सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) के अंतर्गत Coir Board द्वारा संचालित Coir Vikas Yojana – Export Market Promotion Scheme का उद्देश्य भारतीय कोयर उद्योग के निर्यात को बढ़ावा देना है. इस योजना के माध्यम से कोयर उत्पाद बनाने वाले MSME, उद्यमियों और निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच बनाने, व्यापार मेलों में भाग लेने और नए निर्यात अवसर विकसित करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है.
योजना के तहत मिलने वाले लाभ
इस योजना के अंतर्गत कोयर उद्योग से जुड़े पात्र उद्यमियों और निर्यातकों को कई प्रकार की सहायता प्रदान की जाती है.
व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल और परामर्श सहायता
- व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों में भागीदारी
- विशेषज्ञों से परामर्श सुविधा
- अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराना
प्रशिक्षण और क्षमता विकास
- अंतरराष्ट्रीय सेमिनार एवं कॉन्फ्रेंस में भागीदारी
- निर्यात संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सहायता
अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रचार
- विदेशी व्यापार मेलों में भाग लेने के लिए सहायता
- Buyer-Seller Meet में भागीदारी
- कैटलॉग शो और उत्पाद प्रदर्शन कार्यक्रम
- विदेशों में कोयर उत्पादों का प्रचार
नए निर्यात बाजार विकसित करने में सहायता
कोयर उत्पादों के लिए नए अंतरराष्ट्रीय बाजारों की पहचान और विकास हेतु सहायता प्रदान की जाती है.
कोयर उद्योग पुरस्कार
बेहतर प्रदर्शन करने वाले निर्यातकों, उद्योगों और संस्थाओं को वार्षिक Coir Industry Awards प्रदान किए जाते हैं.
अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी और व्यापार मेले के लिए वित्तीय सहायता
योजना के अंतर्गत प्रदर्शनी और ट्रेड फेयर में भाग लेने वाले पात्र उद्यमियों को निम्नलिखित सहायता दी जाती है.
स्पेस रेंट
- वास्तविक खर्च या अधिकतम ₹1,00,000 तक 100% प्रतिपूर्ति.
हवाई यात्रा
- एक प्रतिनिधि के लिए इकोनॉमी क्लास का वास्तविक किराया.
- विदेश यात्रा के लिए अधिकतम ₹1,50,000.
- भारत में प्रदर्शनी के लिए अधिकतम ₹1,00,000.
माल ढुलाई (Freight Charges)
- विदेशों में अधिकतम ₹25,000.
- भारत में अधिकतम ₹20,000.
कौन कर सकता है आवेदन?
इस योजना का लाभ लेने के लिए निम्न पात्रता आवश्यक है.
- आवेदक कोयर उत्पादों का निर्माता, उद्यमी या निर्यातक होना चाहिए.
- Coir Board में पंजीकरण होना आवश्यक है.
- MSME या निर्यातक ने उसी उद्देश्य के लिए किसी अन्य सरकारी स्रोत से सहायता प्राप्त नहीं की हो.
- आवेदक को Foreign Trade Policy या Coir Board द्वारा ब्लैकलिस्ट या प्रतिबंधित नहीं किया गया हो.
यदि किसी उद्देश्य के लिए पहले से Coir Board से सहायता मिल चुकी है, तो उसी राशि को समायोजित करने के बाद शेष पात्र सहायता प्रदान की जाएगी.
आवेदन कैसे करें?
इस योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है.
आवेदन प्रक्रिया:
- Coir Board की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करें या Coir Board मुख्यालय से प्राप्त करें.
- आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारी भरें.
- आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें.
- ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसकी प्रिंट कॉपी निर्धारित समय सीमा के भीतर निम्न पते पर भेजें.
Secretary, Coir Board
Coir House, M.G. Road
Kochi – 682016
आवश्यक दस्तावेज
आवेदन के समय सामान्यतः निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी.
- MSME Registration Certificate
- Coir Board Registration Details
- Import Export (IE) Code की प्रति
- Purchase Order की प्रति (यदि लागू हो)
- बैंक द्वारा जारी वित्तीय स्थिति प्रमाण पत्र
- PAN Card
- SSI Certificate या Coir Board Industrial Establishment Certificate
- Partnership Deed (यदि लागू हो)
- Memorandum and Articles of Association (कंपनी के लिए)
- कंपनी लेटरहेड पर निर्यात विवरण जमा करने का शपथ पत्र
- अन्य आवश्यक दस्तावेज
संभल के 69 गांवों की बदलेगी तस्वीर, अलीगढ़-मुरादाबाद ग्रीनफील्ड हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण तेज
योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य भारतीय कोयर उद्योग की वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाना, निर्यात को प्रोत्साहित करना, MSME इकाइयों को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों तक पहुंच उपलब्ध कराना तथा भारतीय कोयर उत्पादों की वैश्विक पहचान मजबूत करना है.
स्रोत: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME), Coir Board, भारत सरकार.


