मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी दोनों को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. जहां एक तरफ रणवीर और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ रणवीर अपनी आगामी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद करियर के सबसे बड़े प्रोजेक्ट की ओर कदम बढ़ा चुके हैं. रणवीर सिंह जल्द ही निर्देशक जय मेहता के निर्देशन में बनने वाली मेगा-बजट फिल्म ‘प्रलय’ (Pralay) में नजर आने वाले हैं. हाल ही में एक्टर को मशहूर फिल्ममेकर हंसल मेहता के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया, जिसके बाद से ही उनके नए लुक को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.
20वें दिन भी अनशन पर डटे सोनम वांगचुक, बोले- 20 जुलाई को नहीं आए तो ‘भूत’ बनकर लौटूंगा
कैमरों से छुपाया नया अवतार, मास्क और कैप में दिखे रणवीर
अक्सर पैपराजी को देखकर मुस्कुराने और अनोखे पोज देने वाले रणवीर सिंह इस बार बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए. हंसल मेहता के ऑफिस से बाहर निकलते समय रणवीर ने ब्लैक कलर का फेस मास्क, आंखों पर चश्मा और सिर पर कैप लगा रखी थी, जिससे उनका चेहरा पूरी तरह ढका हुआ था. रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर फिल्म ‘प्रलय’ के लिए एक बेहद अनोखा और नया लुक अपना रहे हैं. फिल्म की आधिकारिक घोषणा होने तक वह इस लुक को पूरी तरह सीक्रेट रखना चाहते हैं. उनके इस लुक को देखकर फैंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है.
कैसा है शूटिंग शेड्यूल और स्टारकास्ट?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह इस फिल्म की शूटिंग अगस्त से शुरू करेंगे, जो दिवाली तक चलेगी. फिल्म का एक बहुत बड़ा हिस्सा ऑस्ट्रेलिया में फिल्माया जाएगा. इस फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट साउथ की मशहूर एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन नजर आएंगी. इस फिल्म के जरिए वह अपना हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म के बड़े स्केल और इसकी मांग को देखते हुए रणवीर सिंह ने अभी से शारीरिक और मानसिक तौर पर खुद को तैयार करना शुरू कर दिया है.
PM Modi ने रवाना की भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन, जानें रूट, किराया, स्पीड और बड़ी खासियत
क्या है ‘प्रलय’ की कहानी और बजट?
‘प्रलय’ एक पोस्ट-अपोकेलिप्टिक थ्रिलर (विनाश के बाद की कहानी) फिल्म है. इसकी कहानी जॉम्बी आउटब्रेक (जॉम्बी महामारी) के बाद पूरी तरह तबाह हो चुकी डिस्टोपियन मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म में एक शादीशुदा जोड़े के संघर्ष को दिखाया जाएगा, जो इस भयावह विनाश के बीच खुद को जिंदा रखने की जंग लड़ रहे हैं. खबरों की मानें तो यह फिल्म लगभग ₹300 करोड़ के भारी-भरकम बजट के साथ बनाई जा रही है. यह रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे महंगी सोलो लीड फिल्म होने वाली है. खास बात यह है कि रणवीर सिंह इस फिल्म को अपने खुद के प्रोडक्शन बैनर ‘मां कसम फिल्म्स’ के तहत को-प्रोड्यूस भी कर रहे हैं.


