Bank Holidays August 2026: अगर अगस्त 2026 में आपको बैंक ब्रांच जाकर चेक जमा करने, डिमांड ड्राफ्ट (DD) बनवाने या पासबुक अपडेट कराने जैसा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके बेहद काम की है. अगस्त के महीने में रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की छुट्टियों के अलावा स्वतंत्रता दिवस और विभिन्न राज्यों के क्षेत्रीय त्योहारों के चलते कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे.
ऐसे में बिना योजना बनाए बैंक जाने पर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, इस महीने की छुट्टियां राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर अलग-अलग तय की गई हैं.
‘रामायण: पार्ट 1’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़, रावण के रूप में छाए यश, रणबीर-साई पल्लवी की भी दिखी झलक
अगस्त 2026: बैंकों की छुट्टियों की पूरी सूची
राज्य स्तर और राष्ट्रीय त्योहारों के आधार पर बैंक बंद रहने वाली प्रमुख तारीखें इस प्रकार हैं.
4 अगस्त: केर पूजा (त्रिपुरा)
8 अगस्त: टेंडोंग ल्हो रम फात (सिक्किम)
13 अगस्त: पैट्रियट्स डे (मणिपुर)
15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस): देशभर में सभी बैंक ब्रांच बंद रहेंगी. (ध्यान दें: इस दिन तीसरा शनिवार भी है)
19 अगस्त: महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती (त्रिपुरा)
25 अगस्त: मिलाद-उन-नबी / फर्स्ट ओणम / मिलाद-ए-शरीफ (केरल और आंध्र प्रदेश)
26 अगस्त: ईद-ए-मिलाद (बारावफात) और थिरुवोणम (दिल्ली, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, मप्र, राजस्थान, तमिलनाडु, कर्नाटक समेत कई राज्यों में)
28 अगस्त: रक्षाबंधन / पांग-ल्हाबसोल / श्री नारायण गुरु जयंती (गुजरात, मप्र, राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, केरल आदि)
(नोट: इसके अलावा 2 और 23 अगस्त को रविवार तथा 8 और 22 अगस्त को दूसरे व चौथे शनिवार के कारण साप्ताहिक अवकाश रहेगा.)
डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है. छुट्टियों के दौरान भी निम्नलिखित सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी.
ATM सेवाएं
इंटरनेट बैंकिंग (Net Banking)
मोबाइल बैंकिंग ऐप्स
UPI ट्रांसफर्स
अगर आपका कोई ऐसा काम है जो केवल बैंक ब्रांच जाकर ही संभव है, तो ऐन मौके पर होने वाली असुविधा और समय की बर्बादी से बचने के लिए अभी से अपना प्लान बना लें.


