New Delhi, August 25: गर्भावस्था और डिलीवरी के बाद महिलाओं को बेहतर health guidance देने के लिए All India Institute of Ayurveda (AIIA), New Delhi ने ‘Garbhini Mitra Course’ शुरू किया है. Ministry of Ayush के तहत चलने वाला यह course महिलाओं की pregnancy और postnatal period में lifestyle, diet और basic health support से जुड़े trained personnel तैयार करने के लिए शुरू किया गया है.
यह course 2026-27 academic session के लिए शुरू किया गया है. इसके लिए आवेदन की last date 31 अगस्त 2026 है.
त्योहारों से पहले दिल्ली में Food Safety Department सख्त, 500 किलो से ज्यादा नकली पनीर नष्ट
6 महीने का offline course
Garbhini Mitra Course की अवधि 6 महीने होगी. Classes सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक AIIA के Sarita Vihar, New Delhi campus में आयोजित की जाएंगी.
हर batch में 20 students को admission दिया जाएगा.
Course में pregnancy के दौरान महिलाओं को trimester के हिसाब से diet और lifestyle से जुड़ी guidance देने के साथ pregnancy-safe yoga और emotional support जैसी practical skills पर focus किया जाएगा.
12वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
इस course के लिए किसी भी recognized board से Senior Secondary यानी 10+2 पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए. जिन candidates का 12वीं का result अभी नहीं आया है, वे भी provisional application submit कर सकते हैं.
Ayurveda के traditional concepts पर आधारित training
Course का curriculum Ayurveda के Garbhini Paricharya, Sutika Paricharya और Garbhadhana Vidhi जैसे traditional concepts पर आधारित है.
Training में pregnancy के अलग-अलग stages के दौरान diet और lifestyle modifications, pregnancy-safe yoga, labour के दौरान emotional support और newborn massage जैसी skills शामिल हैं.
इसके साथ basic life support protocols, infection control, sanitization, biomedical waste management और workplace safety की जानकारी भी दी जाएगी.
Course के बाद कहां मिल सकता है काम?
Course पूरा करने वाले candidates आगे Garbhini Mitra Assistant, Prenatal/Postnatal Care Assistant, Antenatal Wellness Guide और Maternal Health Support Worker जैसे roles में काम कर सकते हैं.
इनके लिए Ayush centres, maternity clinics, NGOs, community health projects और wellness institutions में opportunities हो सकती हैं.
Clinical treatment का विकल्प नहीं है course
AIIA ने साफ किया है कि Garbhini Mitra initiative clinical antenatal care का replacement नहीं है.
Pregnancy के दौरान routine check-ups, जरूरी diagnostic tests और blood pressure तथा haemoglobin की monitoring जरूरी रहेगी.
Trained Garbhini Mitras का काम pregnant women को health education और basic support देना होगा. इसके अलावा किसी warning sign की पहचान होने पर उन्हें qualified doctor या healthcare facility तक समय पर पहुंचाने में मदद करना भी training का हिस्सा है.
चीनी की कीमतों पर ISMA का बड़ा बयान, कहा- जल्द नरम पड़ सकते हैं दाम
31 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
Garbhini Mitra Course के लिए application की last date 31 अगस्त 2026 तय की गई है. Course से जुड़ी eligibility और application process की पूरी जानकारी official brochure में दी गई है.
Official brochure: Garbhini Mitra Academic Brochure


