Dehradun, August 25: उत्तराखंड के देहरादून जिले के सहसपुर क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं. जिला प्रशासन की पहल पर लंबे समय से बंद पड़ी कॉमन फैसिलिटी सेंटर की सिलाई यूनिट को आधुनिक मशीनों से लैस कर फिर से शुरू किया जा रहा है.
इस सेंटर की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को दी जाएगी. यहां महिलाओं को training देने के साथ अलग-अलग products तैयार किए जाएंगे, जिन्हें बाजार तक पहुंचाने की भी तैयारी है.
स्कूल में हिजाब विवाद पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, यूनिफॉर्म के साथ स्कार्फ की मांग खारिज
25 से 30 आधुनिक सिलाई मशीनें लगेंगी
कॉमन फैसिलिटी सेंटर में करीब 25 से 30 आधुनिक सिलाई मशीनें लगाई जा रही हैं. मशीनों की मदद से महिलाओं को बेहतर तरीके से सिलाई और product manufacturing की training दी जाएगी.
प्रशासन का लक्ष्य सेंटर को सिर्फ training centre तक सीमित रखना नहीं है, बल्कि इसे महिलाओं के लिए regular employment का माध्यम बनाना है.
जूट बैग से लेकर स्कूल ड्रेस तक बनेंगे
सेंटर में महिलाओं को अलग-अलग तरह के products तैयार करने की training दी जाएगी. इनमें जूट बैग, स्कूल ड्रेस, कार कवर और बाइक सीट कवर जैसे products शामिल हैं.
इससे महिलाओं को सिलाई के traditional काम के अलावा market demand के हिसाब से नए products बनाने का मौका मिलेगा.
Self Help Group की महिलाओं को मिलेगी जिम्मेदारी
सेंटर के संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सौंपी गई है.
महिलाओं को पहले जरूरी training दी जाएगी और इसके बाद production का काम शुरू किया जाएगा. इससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को अपने घर और आसपास के क्षेत्र में ही काम मिलने की संभावना बढ़ेगी.
Private companies से Bulk Order लेने की तैयारी
जिला प्रशासन अब private companies से भी संपर्क करने की योजना बना रहा है. इसका मकसद महिलाओं को bulk orders दिलाना है.
अगर कंपनियों से लगातार orders मिलते हैं तो सेंटर पर तैयार होने वाले products के लिए नियमित market उपलब्ध हो सकेगा. इससे महिलाओं को लगातार काम मिलने और उनकी income बढ़ने में मदद मिलेगी.
कंगना रनौत का बाबा रामदेव पर बड़ा हमला, बोलीं- महिलाओं पर टिप्पणी शर्मनाक
‘लखपति दीदी’ बनाने की दिशा में पहल
प्रशासन का मानना है कि इस तरह के employment opportunities से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद मिलेगी.
कॉमन फैसिलिटी सेंटर के जरिए महिलाओं को training, production और market से जोड़ने की कोशिश की जा रही है. प्रशासन इसे महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मान रहा है.
इससे सहसपुर क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं को अपने हुनर को रोजगार में बदलने और अपनी income बढ़ाने का मौका मिल सकता है.


