पटना: रक्षाबंधन के मौके पर बिहार की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की करीब 10 लाख जीविका दीदियों के घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का संकल्प लिया गया है. इसके तहत प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के जरिए उनके घरों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे. मुख्यमंत्री ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक लंबा संदेश जारी कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने इसे रक्षाबंधन पर बिहार की बहनों के लिए खास तोहफा बताया.
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से कानपुर को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी, जल्द शुरू होगा जमीनी सर्वे
10 लाख घरों पर लगेंगे सोलर पैनल
सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत जीविका दीदियों के घरों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे. इससे उनके परिवारों के बिजली खर्च को कम करने में मदद मिलेगी. मुख्यमंत्री के मुताबिक, सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से जीविका दीदियों के लिए अतिरिक्त आमदनी के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं.
बिजली खर्च घटेगा, आत्मनिर्भरता बढ़ेगी
सरकार का कहना है कि यह पहल सिर्फ बिजली की बचत तक सीमित नहीं है. इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वच्छ ऊर्जा से जोड़ने के साथ-साथ उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा देना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन पर बिहार की बहनों के लिए यह पहल स्वावलंबन, स्वच्छ ऊर्जा और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.
गुजरात में भी महिला विधायकों को रक्षाबंधन का तोहफा
रक्षाबंधन के मौके पर गुजरात सरकार ने भी महिला जनप्रतिनिधियों के लिए विशेष घोषणा की है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने महिला विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों में सड़क और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए कुल 28 करोड़ रुपये की विशेष विकास सहायता मंजूर की है. इसके तहत राज्य की 14 महिला विधायकों को 2-2 करोड़ रुपये की विकास राशि मिलेगी. इस राशि से उनके क्षेत्रों में सड़क और अन्य जरूरी बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्य कराए जाएंगे. इन 14 महिला विधायकों में 9 शहरी और 5 ग्रामीण क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करती हैं.
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘Ranabaali’ का ऐलान, इस दिन दुनिया भर में होगी रिलीज
रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए बड़े ऐलान
जहां बिहार में करीब 10 लाख जीविका दीदियों के घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की योजना सामने आई है, वहीं गुजरात में महिला विधायकों के क्षेत्रों के विकास के लिए विशेष फंड दिया गया है. रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त को मनाया जा रहा है. भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा के प्रतीक इस पर्व पर दोनों राज्यों की घोषणाओं में महिलाओं के सशक्तिकरण और विकास पर जोर दिखाई देता है.


