Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 1 जून को उत्तर भारत, पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में तेज आंधी और भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार समेत कुल 19 राज्यों के लिए बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है.
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक कई क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इसके अलावा कुछ राज्यों में ओलावृष्टि और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है. किसानों, मछुआरों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
जून का पहला सप्ताह किसके लिए बनेगा लकी? 12 राशियों का पूरा साप्ताहिक राशिफल
कई हिस्सों में वर्षा और तेज हवाओं की गतिविधियां बढ़ने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. वहीं पूर्वी मध्य और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर निचले से ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों तक एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से देश के कई हिस्सों में वर्षा और तेज हवाओं की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है.
19 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट
आईएमडी के मुताबिक 1 जून को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, केरल, असम, त्रिपुरा और नागालैंड में आंधी और बारिश का असर देखने को मिल सकता है.
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई इलाकों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. पूर्वी भारत के राज्यों में बिजली गिरने और वज्रपात की घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है.
दिल्ली में आज का मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 1 जून को बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है. दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, हमीरपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, झांसी, अयोध्या, रामपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.
इन जिलों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. वहीं राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
बिहार में तेज बारिश और तूफान की संभावना
बिहार के पटना, गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सारण, सिवान, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, सुपौल, सहरसा, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, अररिया, खगड़िया, बेगूसराय और लखीसराय में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.
यहां 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. पटना का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
झारखंड में तीन दिन तक खराब रह सकता है मौसम
झारखंड के रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, दुमका, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, हजारीबाग और लातेहार में 1 से 3 जून तक बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. रांची में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
उत्तराखंड में बारिश के साथ ओलों की चेतावनी
उत्तराखंड के नैनीताल, देहरादून, पिथौरागढ़, हरिद्वार, चमोली, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और ऋषिकेश में 1 से 4 जून तक बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है.
इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. देहरादून में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
हिमाचल प्रदेश में भी मौसम रहेगा सक्रिय
हिमाचल प्रदेश के मंडी, शिमला, बिलासपुर, कुल्लू, चंबा, सिरमौर, हमीरपुर और ऊना में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. इन क्षेत्रों में 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. मनाली का अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
जम्मू-कश्मीर में चार दिन तक बारिश की संभावना
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, अनंतनाग, राजौरी, पुंछ, मिरपुर, डोडा, कुपवाड़ा, शोपियां, बांदीपोरा, गांदरबल और बडगाम में 1 से 4 जून तक बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है. श्रीनगर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
पश्चिम बंगाल में वज्रपात का खतरा
पश्चिम बंगाल के नादिया, मालदा, बांकुड़ा, दुर्गापुर, मुर्शिदाबाद, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग और दार्जिलिंग में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.
इन क्षेत्रों में 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कोलकाता का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
पंजाब में तेज हवाओं का अलर्ट
पंजाब के अमृतसर, पठानकोट, लुधियाना, फिरोजपुर, तरनतारन, होशियारपुर, पठानकोट और गुरदासपुर में 1 से 3 जून तक भारी बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया है.
राजस्थान में कई जिलों में बारिश की संभावना
राजस्थान के बीकानेर, चुरू, भीलवाड़ा, जयपुर, टोंक, अजमेर, डूंगरपुर, करौली और अलवर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. इन क्षेत्रों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. जयपुर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
मध्य प्रदेश में भी मौसम बदलेगा करवट
मध्य प्रदेश के बेतूल, छिंदवाड़ा, खंडवा, मुरैना, टीकमगढ़, सिवनी, मंडला, गुना, इंदौर, रीवा, सीधी और अशोकनगर में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. भोपाल का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
उससे बात करने की हिम्मत कैसे हुई… भाई ने बहन का गला रेता, ऑनर किलिंग से दहला यूपी
असम में भी तेज आंधी का खतरा
असम के बारपेटा, ग्वालपाड़ा, कोकराझार, धुबरी, चिरांग, गोलाघाट, होजाई और कछाड़ में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है.
लोगों के लिए जरूरी सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है. किसानों और मछुआरों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. बिजली गिरने की आशंका वाले क्षेत्रों में खुले मैदानों, पेड़ों और जलाशयों के आसपास जाने से बचना चाहिए. पहाड़ी राज्यों की यात्रा पर जाने वाले लोगों को भी मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है.


