मुंबई: बॉलीवुड के ‘किंग खान’ यानी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आर्यन खान का एक ऐसा रूप देखने को मिला, जिसने नेटिजन्स का दिल जीत लिया है. दरअसल, कल यानी गुरुवार शाम को आर्यन, एक्टर और डांसर राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे. लेकिन पार्टी से बाहर निकलते ही कुछ ऐसा हुआ कि वहां अफरा-तफरी मच गई.
12 जुलाई को यूपी में महावृक्षारोपण अभियान, अवध विश्वविद्यालय को मिले 92,600 पौधे लगाने का लक्ष्य
ओवर एक्साइटेड फैंस की भीड़ में फंसे आर्यन
राघव जुयाल की पार्टी से बाहर निकलते ही पैपराजी और फैंस ने आर्यन खान को चारों तरफ से घेर लिया. पैपराजी जहां आर्यन को अपने कैमरों में कैद करने की होड़ में थे, वहीं फैंस उनके बेहद करीब जाने के लिए बेताब दिखे. आर्यन के साथ उनके बॉडीगार्ड्स मौजूद थे, जो भीड़ को हटाते हुए उन्हें सुरक्षित गाड़ी तक ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि आर्यन को आगे बढ़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.
जब सामने गिरे फैन को उठाने लपके आर्यन
इसी आपाधापी के बीच एक फैन आर्यन खान के करीब जाने के चक्कर में अपना संतुलन खो बैठा और सीधे उनके सामने जमीन पर गिर गया. इस वाकये से आर्यन खुद भी हैरान रह गए, लेकिन उन्होंने बिना एक पल गंवाए तुरंत आगे बढ़कर उस गिरे हुए फैन को उठाने की कोशिश की. हालांकि, बॉडीगार्ड्स ने तुरंत स्थिति संभाली और आर्यन को सुरक्षित गाड़ी में बैठाया. गनीमत रही कि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई. आर्यन के इस क्विक रिएक्शन और मददगार रवैये की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है.
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा, आर्यन की तारीफों के बंधे पुल
वीडियो सामने आते ही जहां लोगों ने आर्यन खान के संस्कारी व्यवहार को सराहा, वहीं दूसरी तरफ सेलिब्रिटीज की प्राइवेसी का सम्मान न करने वालों को जमकर फटकार भी लगाई. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “संस्कारी है शाहरुख का लाडला.” वहीं दूसरे यूजर ने नाराजगी जताते हुए पूछा, “लोग इतने पागल क्यों हैं? कितनी बदतमीजी से धक्का-मुक्की कर रहे हैं. कई अन्य यूजर्स ने भी मशहूर हस्तियों की प्राइवेसी और सुरक्षा का सम्मान करने की अपील की है.
‘बैस्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड’ के बाद अब सीजन 2 की तैयारी!
वर्क फ्रंट की बात करें तो आर्यन खान ने साल 2025 में नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘बैस्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड’ (Bads Of Bollywood) से बतौर डायरेक्टर अपना शानदार डेब्यू किया है. इस सीरीज में लक्ष्य, बॉबी देओल, राघव जुयाल और मोना सिंह जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है, जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के ग्लैमर और गलाकाट कॉम्पिटिशन को दिखाया गया है.
CM योगी के दौरे से पहले भाजपा नेता हाउस अरेस्ट! स्वागत सूची में नाम, फिर भी नहीं जाने दिया
चर्चाएं गर्म हैं कि…
आर्यन खान जल्द ही इस हिट शो के दूसरे सीजन पर काम शुरू करने वाले हैं, जिसे 2027 की पहली तिमाही (First Quarter) में रिलीज किया जा सकता है. हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है.


