What's Hot
Author: Anusa
अनुषा पिछले 3 वर्षों से Readmeloud.com में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. हेल्थ, यूटिलिटी, टेक और ट्रैवल जैसे विषयों पर रिसर्च-बेस्ड और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करना उनकी विशेषज्ञता है. अनुषा को मीडिया इंडस्ट्री में 5 साल का अनुभव है. उन्होंने करियर की शुरुआत रिपोर्टिंग से की और लोकल प्रिंट मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रखा. ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के साथ काम कर चुकी अनुषा को डिजिटल न्यूज़ और स्टोरीटेलिंग में मजबूत पकड़ हासिल है.
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से तेज धूप और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. हालांकि, मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है. विभाग के अनुसार, 30 सितंबर से तीन अक्टूबर तक लखनऊ और आसपास के जिलों समेत पूर्वी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. वहीं, चार अक्टूबर से मौसम फिर करवट लेगा और एक बार फिर तेज धूप निकलने लगेगी. फिलहाल हो रही छिटपुट बरसात धान की खेती के लिए फायदेमंद साबित हो रही है. वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि…
Mahanavami 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है और इसका समापन नवमी तिथि को कन्या पूजन के साथ होता है. धार्मिक मान्यता है कि कन्या पूजन करने से साधक को नवरात्रि का पूर्ण फल प्राप्त होता है और मां दुर्गा की विशेष कृपा मिलती है. इस दिन छोटी कन्याओं को भोजन कराया जाता है और उन्हें दक्षिणा दी जाती है. मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 2025 की…
Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून की विदाई भले ही शुरू हो चुकी हो, लेकिन राज्य के दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में एक बार फिर बारिश का जोर देखने को मिल रहा है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) जयपुर ने भिलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा और जालौर जिलों के लिए भारी से अति भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंकाआईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, अगले 48 घंटों में इन जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. विभाग ने चेतावनी दी है कि आज शाम से…
Shardiya Navratri 2025 Day 8: मां महागौरी को प्रसन्न करने के आसान उपाय, जरूर करें कन्या पूजन
Shardiya Navratri 2025 Day 8: शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2025) का आठवां दिन, दुर्गाष्टमी (Mahashtami) के रूप में मनाया जाता है. इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है. मां महागौरी अत्यंत श्वेतवर्णा, दिव्य और करुणामयी मानी जाती हैं. मान्यता है कि महाष्टमी के दिन विधिवत पूजा और व्रत रखने से भक्त को जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और मनोवांछित फल प्राप्त होता है. मां महागौरी का स्वरूपमां महागौरी का वर्ण श्वेत (गौर) है, इसलिए इन्हें ‘महागौरी’ कहा जाता है. इनके चार हाथ हैं- एक में त्रिशूल, दूसरे में डमरू, तीसरा वरद मुद्रा और चौथा…
UP Weather Update: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 35 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. शनिवार शाम राजधानी लखनऊ में मौसम ने करवट ली और हल्की बूंदाबांदी से लोगों को कुछ राहत मिली. मौसम विभाग का कहना है कि 30 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच लखनऊ सहित पूर्वी यूपी के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग का पूर्वानुमानवरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिणी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों से हो रही छिटपुट बरसात का सिलसिला रविवार तक थम सकता…
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम! अगले 5 दिन बरसेंगे बादल, कई जिलों में अलर्ट
Rajasthan Weather: मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में उदयपुर और कोटा संभाग के कई जिलों में बरसात की संभावना जताते हुए विशेष चेतावनी जारी कर दी है. इसके साथ ही आज के लिए बांसवाड़ा, बारां, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, सलूम्बर और उदयपुर में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट भी लागू है. रात का तापमान घटकर ठंडक दे रहाराज्य में मानसून की रवानगी के बाद दिन के तापमान में सामान्य से बढ़ोतरी देखी जा रही है, जबकि कई स्थानों पर रात का तापमान घटकर ठंडक दे रहा है. मौसम केन्द्र के आंकड़ों के अनुसार 12 शहरों में रात…
Lifestyle News: ब्रा हर महिला की डेली लाइफ का एक अहम हिस्सा है. दिनभर की भागदौड़ और आउटफिट के साथ फिटिंग बनाए रखने के लिए ब्रा पहनना ज़रूरी है, लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सोते समय ब्रा पहनना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. रात में ब्रा पहनकर सोने से न केवल ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है, बल्कि इससे नींद, स्किन हेल्थ और ब्रेस्ट हेल्थ पर भी नकारात्मक असर पड़ता है. गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली गुप्ता के अनुसार, कई महिलाएं अक्सर पूछती हैं – ‘क्या रात को ब्रा पहनकर सोना सही है?’ उनका कहना है कि आराम और हेल्थ…
Shardiya Navratri 2025 Day 7: मां कालरात्रि की पूजा से दूर होंगे भय, रोग और शत्रु बाधाएं, जानें सही विधि
Shardiya Navratri 2025 Day 7: शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2025) का सातवां दिन (सप्तमी तिथि) मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा के लिए समर्पित है. इन्हें शुभंकरी भी कहा जाता है, क्योंकि ये भक्तों के सभी भय और संकट दूर करके सुख-समृद्धि प्रदान करती हैं. मां कालरात्रि का रूप भयंकर है लेकिन वे अपने भक्तों के लिए अत्यंत मंगलकारी और दयालु हैं. मान्यता है कि मां की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट समाप्त होते हैं और शत्रु नष्ट हो जाते हैं. मां कालरात्रि का स्वरूपमां कालरात्रि का वर्ण अत्यंत श्याम है. उनके चार हाथ हैं-…
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम हर दिन नया रंग दिखा रहा है. कहीं धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है तो कहीं बारिश की बौछारें राहत दे रही हैं. मौसम विभाग ने आज यानी 27 सितंबर को प्रदेश के लगभग 40 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है. पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बौछारें और गरज-चमक हो सकती है. पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है. यहां कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने (वज्रपात) की भी आशंका जताई गई है. किन जिलों में होगी…
Rajasthan Weather: मानसून विदाई के बाद भी राजस्थान में लौटेगा बारिश का दौर, IMD ने जारी की चेतावनी
Rajasthan Weather: राजस्थान से दक्षिण-पश्चिम मानसून की आधिकारिक विदाई हो चुकी है, लेकिन बारिश का दौर अब भी कई जिलों में जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, मानसून राज्य से 26 सितंबर को सामान्य तिथि से चार दिन पहले विदा हो गया. इसके बावजूद पूर्वी राजस्थान में 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक तेज बारिश की संभावना बनी हुई है. पश्चिमी राजस्थान शुष्क, श्रीगंगानगर सबसे गर्मपिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा, जबकि पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई. नाथद्वारा (राजसमंद) में सर्वाधिक 2.0 मिमी बारिश दर्ज हुई. श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान…

