What's Hot
Author: Readmeloud Editorial Team
The Readmeloud Editorial Team brings together experienced writers, researchers, and subject experts dedicated to delivering accurate, fact-checked, and actionable insights. With 5+ years of collective experience in digital media, we ensure every article is unbiased, up-to-date, and thoroughly researched.
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है. उन्होंने जानी-मानी टीवी पत्रकार निधि राजदान के साथ शादी कर ली है. दोनों 30 अक्टूबर को विवाह बंधन में बंधे. शनिवार, 31 अक्टूबर को उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी और निधि की तीन तस्वीरें साझा कर इस रिश्ते का ऐलान किया. तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, ‘A new journey began yesterday” यानी कल से एक नए सफर की शुरुआत हुई. वहीं, निधि राजदान ने भी अंगूठी की इमोजी के साथ ‘It’s done bro’ लिखकर अपनी खुशी जाहिर की.…
Entertainment News: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता का शनिवार सुबह 57 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. अभिनेता फरदीन खान, रोनित रॉय, रोहित रॉय और गुलशन ग्रोवर समेत कई फिल्मी हस्तियां मुंबई स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं. फिल्ममेकर राकेश रोशन, निर्देशक मिलाप जावेरी, अभिनेता सुधांशु पांडे और अशोक पंडित भी संजय गुप्ता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे. इस दौरान रोनित रॉय और मिलाप जावेरी काफी भावुक नजर आए. दोनों की आंखों में आंसू थे. घर में गिरने से लगी सिर पर चोट, पुलिस…
Delhi-Patna Bullet Train: दिल्ली से बिहार की राजधानी पटना जाने वाले यात्रियों के लिए आने वाले समय में सफर का तरीका पूरी तरह बदल सकता है. केंद्र सरकार देश में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क का विस्तार करने की तैयारी कर रही है. इसी कड़ी में दिल्ली को उत्तर प्रदेश और बिहार के कई बड़े शहरों से जोड़ने वाले प्रस्तावित बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की चर्चा तेज हो गई है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस प्रस्तावित कॉरिडोर को लेकर यात्रा समय की जानकारी साझा की है. योजना के मुताबिक दिल्ली से पटना की करीब 1,170 किलोमीटर की दूरी लगभग 4.5 घंटे में…
PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी. इसके तहत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में 18,680 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर की गई. इस मौके पर गुजरात के 52.33 लाख से अधिक किसान परिवारों को भी 1,051 करोड़ रुपये से ज्यादा की आर्थिक सहायता मिली. प्रधानमंत्री मोदी ने किसान उत्सव दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए किसानों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि किसान विकसित भारत के सबसे…
Eetha Trailer Out: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ (Eetha) का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में श्रद्धा कपूर लावणी की दिग्गज कलाकार ईठा बाई के किरदार में नजर आएंगी. यह एक म्यूजिकल ड्रामा है, जो एक ऐसी महिला की असाधारण जिंदगी को पर्दे पर उतारेगा, जिसने तमाम सामाजिक बंदिशों और मुश्किलों को चुनौती देकर अपनी अलग पहचान बनाई. मैडॉक फिल्म्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया है. इसमें महाराष्ट्र की पारंपरिक लावणी कला की रंगीन दुनिया, संगीत, नृत्य और संघर्ष की झलक देखने को मिलती है. ट्रेलर में ईठा बाई के सफर को दिखाया गया…
Uttarakhand Helicopter Crash News: उत्तराखंड में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. बदरीनाथ धाम से देहरादून के लिए उड़ान भरने वाला एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. हादसे में पायलट समेत हेलिकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई. उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक जैन ने फोन पर ANI को इसकी पुष्टि की है. हेलिकॉप्टर शुक्रवार, 30 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:12 बजे बदरीनाथ के सिविल हेलीपैड से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ था. उड़ान भरने के करीब दो मिनट बाद यानी 1:14 बजे जोशीमठ के पास हेलिकॉप्टर का रडार…
Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के वार्षिक दिवाली बाजार 2026 का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने दृष्टिबाधित बच्चों और लोगों के सम्मान, आत्मनिर्भरता और समान अवसरों पर जोर दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ऐसा माहौल तैयार करने के लिए लगातार काम कर रही है, जहां दिव्यांगजनों को हर जरूरी सुविधा आसानी से मिल सके और वे सम्मान के साथ जीवन जी सकें. करीब 80 साल से दिव्यांगों के लिए काम कर रही संस्था नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के…
MP DA Hike 2026: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. बढ़ा हुआ DA जनवरी 2026 से लागू होगा. इसके साथ ही जनवरी से सितंबर तक के 9 महीने का एरियर भी कर्मचारियों को मिलेगा. सरकार के इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत मिलने की उम्मीद है. जनवरी से मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी…
Delhi Metro Update: दिल्ली में मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए दो बड़ी खबरें हैं. एक तरफ दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के दो महत्वपूर्ण कॉरिडोर का निर्माण तय समय पर पूरा नहीं हो पाएगा. गोल्डन लाइन और मजेंटा लाइन एक्सटेंशन के लिए अब यात्रियों को अगले साल तक इंतजार करना पड़ सकता है. वहीं, शुक्रवार को दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. आज रात मेट्रो सेवाएं 12 बजे तक उपलब्ध रहेंगी. दिल्ली मेट्रो के दो कॉरिडोर के लिए बढ़ा इंतजार दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के तहत निर्माणाधीन दो…
Vande Bharat Sleeper Train: उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब वाराणसी से नई दिल्ली तक का सफर और आरामदायक होने जा रहा है. देश की दूसरी और यूपी की पहली स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस शुरू होने जा रही है. 31 अक्टूबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी से इस हाईटेक ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. खास बात यह है कि इस ट्रेन में यात्री रातभर आराम से सोते हुए दिल्ली पहुंच सकेंगे. प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़ और गाजियाबाद के यात्रियों को भी इसका सीधा फायदा मिलेगा. वाराणसी से दिल्ली के बीच दौड़ेगी स्लीपर…

