What's Hot
Author: Readmeloud Editorial Team
The Readmeloud Editorial Team brings together experienced writers, researchers, and subject experts dedicated to delivering accurate, fact-checked, and actionable insights. With 5+ years of collective experience in digital media, we ensure every article is unbiased, up-to-date, and thoroughly researched.
Aaj Ka Mausam 13 March: देश के अधिकांश हिस्सों में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. कई राज्यों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और लोगों को अप्रैल-मई जैसी गर्मी का अनुभव होने लगा है. बढ़ते तापमान के कारण कई इलाकों में गर्म हवाएं चलने लगी हैं और लू जैसी स्थितियां बनने लगी हैं. हालांकि, इस बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों के लिए राहत की संभावना भी जताई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर भारत में 15 मार्च से मौसम में हल्का बदलाव देखने को…
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज जल्द ही बदलने वाला है. अभी तक जहां प्रदेश में धुंध और तेज धूप का असर देखने को मिल रहा है, वहीं आने वाले दिनों में आसमान में काले बादल भी नजर आ सकते हैं. मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च से प्रदेश के कई जिलों में मौसम करवट ले सकता है. इस दौरान तेज झोंकेदार हवाएं चलने के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है. मौसम का यह बदला हुआ मिजाज प्रदेश के दोनों संभागों में करीब 2 से 3 दिनों तक बना रह सकता है.…
Rajasthan weather update: राजस्थान में इन दिनों पड़ रही तेज गर्मी और लू से परेशान लोगों के लिए मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है. एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 14 और 15 मार्च को राज्य के कई हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना जताई गई है. इस सिस्टम के प्रभाव से कई जिलों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और बारिश होने के आसार हैं, जिससे तापमान में कुछ गिरावट दर्ज हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 14 मार्च से उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा…
UP News: उत्तर प्रदेश में बनने वाले नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा तक पहुंच अब और तेज व आसान होने वाली है. केंद्र सरकार ने एयरपोर्ट की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए एक बड़े सड़क कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) ने 31.42 किलोमीटर लंबे हाई-स्पीड सड़क कॉरिडोर के निर्माण के लिए 3630.77 करोड़ रुपये की संशोधित लागत को मंजूरी दी है. आसमान से दिखेगा काशी का अद्भुत नजारा, रोपवे किराया प्रस्तावित, ट्रैफिक से मिलेगी बड़ी राहत दिल्ली-एनसीआर से सीधे जुड़ जाएगा एयरपोर्ट यह नया कॉरिडोर दिल्ली-मुम्बई Expressway के…
Varanasi Ropeway Project: धार्मिक और पर्यटन नगरी काशी में बनने वाले देश के पहले शहरी रोपवे प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है, इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए किराये का प्रस्ताव तय कर लिया गया है और जल्द ही शासन से अंतिम मंजूरी मिलने की उम्मीद है. रोपवे शुरू होने के बाद लोगों को न सिर्फ तेज और आधुनिक परिवहन सुविधा मिलेगी, बल्कि आसमान से पूरे शहर का भव्य नजारा भी देखने को मिलेगा. रोपवे किराया तय करने के लिए कमिश्नर एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई थी. कमेटी ने शहर में चल रहे ऑटो और…
Lucknow: आज कल अक्सर लोगों को दुनिया की सबसे बड़ी चीजों के बारे में जानने की उत्सुकता हर किसी को होती है. अगर दुनिया के सबसे बड़े स्कूल की बात करें तो बहुत ही कम लोगों को इसके बारे में पता होगा, अगर आप ये नहीं जानते कि दुनिया की सबसे बड़ी स्कूल कहां पर है तो आइए आपको मैं बताता हूं, आपको ये बता दूं कि ये स्कूल का नाम Guinness World Records में दर्ज है. कहां पर है ये स्कूल? यह भारत के उत्तर प्रदेश में स्थित है. राजधानी लखनऊ में मौजूद City Montessori School (CMS) को दुनिया…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. चुनाव में इस्तेमाल होने वाले मतपत्रों (Ballot Papers) के रंग तय कर दिए गए हैं. अलग-अलग पदों के लिए अलग रंग की मतपर्ची का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि मतदान के दौरान भ्रम की स्थिति न बने. कौन सा रंग किसके लिए होगा? जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत प्रधान के लिए हरे रंग का मतपत्र होगा. वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सफेद रंग की मतपर्ची दी जाएगी. इसके अलावा बीडीसी (क्षेत्र पंचायत सदस्य) के लिए नीले रंग का मतपत्र और जिला पंचायत सदस्य के…
Aaj Ka Mausam 12 March: देश में लगातार बढ़ते तापमान और तेज गर्मी के बीच मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार 14 से 16 मार्च के बीच उत्तर भारत में एक नया मौसमी तंत्र सक्रिय हो सकता है. इसके प्रभाव से हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और मेघ गर्जन के साथ धूल भरी आंधी और बारिश दर्ज की जा सकती है. इससे बढ़ती गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. फिलहाल अगले तीन दिनों तक पहाड़ी इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर…
UP weather today: उत्तर प्रदेश में मार्च के दूसरे सप्ताह के साथ ही मौसम का मिजाज तेजी से बदलता हुआ नजर आ रहा है. दिन के समय तेज धूप निकलने लगी है और तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है. हालांकि मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 12 मार्च को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है. दिन में तेज धूप निकलने के कारण तापमान में…
Rajasthan weather update: राजस्थान में इन दिनों तेज गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन इसी बीच मौसम में बदलाव के संकेत भी मिलने लगे हैं. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 14 मार्च से राज्य के मौसम का मिजाज कुछ हद तक बदल सकता है. पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के सक्रिय होने के कारण कई इलाकों में आंधी और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. इससे लोगों को कुछ समय के लिए तेज गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने 14 मार्च के लिए राज्य के 19 जिलों में…

