What's Hot
Author: Readmeloud Editorial Team
The Readmeloud Editorial Team brings together experienced writers, researchers, and subject experts dedicated to delivering accurate, fact-checked, and actionable insights. With 5+ years of collective experience in digital media, we ensure every article is unbiased, up-to-date, and thoroughly researched.
नई दिल्ली: दिल्ली-मेरठ के बीच चल रही नमो भारत रैपिड रेल सेवा अब सिर्फ तेज और आरामदायक यात्रा तक सीमित नहीं रहेगी. यात्रियों और पेशेवरों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कॉरिडोर पर एक नई और अनोखी सुविधा शुरू की गई है. एनसीआरटीसी ने गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन पर हाई-टेक को-वर्किंग स्पेस की शुरुआत की है. इस सुविधा के जरिए यात्री और प्रोफेशनल्स अब स्टेशन पर ही शांत माहौल में बैठकर काम कर सकेंगे. यह व्यवस्था खासतौर पर स्टार्टअप उद्यमियों, फ्रीलांसरों और नौकरीपेशा लोगों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है, जिन्हें कुछ घंटों के लिए पेशेवर कार्यस्थल…
Haridwar-Rishikesh Ganga Corridor: उत्तराखंड में तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को लंबे समय से हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच लगने वाले जाम से जूझना पड़ता है. अब इस समस्या से राहत दिलाने के लिए धामी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए निर्माणाधीन हरिद्वार‑ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के लिए 20 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि देने की घोषणा की. यह परियोजना उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है, जिसे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और महाकाल लोक कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है. करीब…
Cricketer Shivam Dube Net Worth: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे इन दिनों काफी चर्चा में हैं. सेमीफाइनल में बेहतरीन बल्लेबाजी करने के बाद उन्होंने फाइनल में भी अपनी धमाकेदार पारी से सबका ध्यान खींचा. न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में दुबे ने सिर्फ 8 गेंदों में नाबाद 26 रन ठोक दिए और आखिरी ओवर में 24 रन बनाकर मैच का समीकरण बदल दिया. उनकी इसी आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 255 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. करोड़ों की नेटवर्थ मैदान पर छक्कों की बरसात करने वाले शिवम…
Rae Bareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी से फोन पर हुए विवाद के बाद एक युवक ने ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया. घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया. कहां की है ये घटना? दरअसल, ये घटना बछरावां थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, घायल युवक लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र का निवासी है और वह बछरावां कस्बे में अपने रिश्तेदारों के यहां आयोजित एक शादी समारोह में शामिल…
UP News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बड़ा तोहफा दिया है. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें आयुष्मान कार्ड प्रदान कर स्वास्थ्य सुरक्षा का महत्वपूर्ण उपहार दिया. लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मंच पर पांच आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों गुड़िया सिंह, प्रियंका सिंह, सुधा अवस्थी, उमा सिंह और लालावती को आयुष्मान कार्ड सौंपे. इस पहल का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराना है. प्रदेश सरकार के मुताबिक अब तक राज्य में करीब 3 लाख 684 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं समेत उनके परिवारों…
Aaj Ka Mausam 9 March: मार्च की शुरुआत के साथ ही देश के कई हिस्सों में गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है. मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी राज्यों में भी तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में तापमान सामान्य से 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रह सकता है. वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक यही स्थिति बनी रह…
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही तेज गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. आमतौर पर होली के आसपास महसूस होने वाली हल्की ठंड इस बार लगभग खत्म हो चुकी है और मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिखाई दे रहा है. प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर पहुंच गया है, जिससे दोपहर के समय तेज गर्मी का असर साफ महसूस हो रहा है. इस साल मार्च के शुरुआती दिनों से ही गर्मी का असर बढ़ने लगा है. रविवार, 8 मार्च को राजधानी लखनऊ, बहराइच समेत…
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा और कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ गया. मौसम विभाग के अनुसार 8 मार्च को राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान पिलानी में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 10.8 डिग्री अधिक है. वहीं न्यूनतम तापमान फतेहपुर और सीकर में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य में इस सीजन में पहली बार तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा है. बाड़मेर में 8…
Weekly Rashifal 9-15 March 2026: मार्च का यह सप्ताह रहेगा खास! जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा समय
Weekly Rashifal 9-15 March 2026: मार्च का यह सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से कई राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए मध्यम रहने वाला है. इस दौरान गुरु ग्रह मिथुन राशि में मार्गी होंगे और सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे. वहीं शनि मीन राशि में अस्त होंगे तथा बुध ग्रह अस्त अवस्था से उदय अवस्था में आएंगे. इसके अलावा इस सप्ताह बुध शतभिषा नक्षत्र और शुक्र रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे. इन ग्रहों की स्थितियों के कारण इस सप्ताह बुधादित्य योग, मालव्य राजयोग और चतुर्ग्रही योग जैसे कई शुभ योग भी बन रहे हैं. इन शुभ संयोगों के…
Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana In UP: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने बेटियों की शिक्षा को लेकर बड़ा संदेश दिया. मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार बेटियों की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद दे रही है, जिसके तहत अलग-अलग चरणों में कुल 25 हजार रुपये की सहायता सीधे उनके खाते में भेजी जाती है. सीएम योगी ने कहा कि बेटी के जन्म के साथ ही उसका पंजीकरण किया जाएगा और उसके बैंक खाते में समय-समय पर पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता भेजी जाएगी. जब बच्ची पहली कक्षा में दाखिला लेगी, तब भी सरकार की ओर से…

