UP News: उत्तर प्रदेश में बनने वाले नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा तक पहुंच अब और तेज व आसान होने वाली है. केंद्र सरकार ने एयरपोर्ट की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए एक बड़े सड़क कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) ने 31.42 किलोमीटर लंबे हाई-स्पीड सड़क कॉरिडोर के निर्माण के लिए 3630.77 करोड़ रुपये की संशोधित लागत को मंजूरी दी है.
आसमान से दिखेगा काशी का अद्भुत नजारा, रोपवे किराया प्रस्तावित, ट्रैफिक से मिलेगी बड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर से सीधे जुड़ जाएगा एयरपोर्ट
यह नया कॉरिडोर दिल्ली-मुम्बई Expressway के दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-सोहना खंड से शुरू होकर सीधे जेवर स्थित एयरपोर्ट तक जाएगा. इसके बनने से दिल्ली, फरिदाबाद और गुरुग्राम जैसे शहरों से एयरपोर्ट तक हाई-स्पीड कनेक्टिविटी मिल जाएगी. इससे यात्रियों का सफर काफी तेज और सुविधाजनक होगा.
11 किमी एलिवेटेड बनेगा रास्ता
इस परियोजना का करीब 11 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड यानी जमीन से ऊपर बनाया जाएगा. इस एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण पर करीब 689.24 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च होंगे। इसमें हरियाणा सरकार भी सहयोग करेगी और लगभग 450 करोड़ रुपये का योगदान देगी.
एक्सप्रेसवे और फ्रेट कॉरिडोर से भी कनेक्टिविटी
यह नया सड़क मार्ग Eastern Peripheral Expressway, Yamuna Expressway और Dedicated Freight Corridor से भी जुड़ जाएगा। इससे माल ढुलाई, लॉजिस्टिक्स और परिवहन व्यवस्था को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है.
रोजगार और कारोबार को मिलेगा बढ़ावा
यह कॉरिडोर फरीदाबाद के घनी आबादी वाले इलाकों से होकर गुजरेगा, जिससे स्थानीय व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी.
एयरपोर्ट संचालन की तैयारी तेज
इस बीच Directorate General of Civil Aviation (DGCA) ने जेवर एयरपोर्ट को एयरोड्रम लाइसेंस भी जारी कर दिया है. इसके बाद एयरपोर्ट के जल्द संचालन शुरू होने की संभावना और बढ़ गई है.


