Lucknow: आज कल अक्सर लोगों को दुनिया की सबसे बड़ी चीजों के बारे में जानने की उत्सुकता हर किसी को होती है. अगर दुनिया के सबसे बड़े स्कूल की बात करें तो बहुत ही कम लोगों को इसके बारे में पता होगा, अगर आप ये नहीं जानते कि दुनिया की सबसे बड़ी स्कूल कहां पर है तो आइए आपको मैं बताता हूं, आपको ये बता दूं कि ये स्कूल का नाम Guinness World Records में दर्ज है.
कहां पर है ये स्कूल?
यह भारत के उत्तर प्रदेश में स्थित है. राजधानी लखनऊ में मौजूद City Montessori School (CMS) को दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल माना जाता है और इसका नाम Guinness World Records में दर्ज है.
इंतजार खत्म! इस दिन आएगी करोड़ों किसानों के खाते में पीएम किसान की 22वीं किस्त
पूरे लखनऊ में 21 अलग-अलग कैंपस
सिटी मोंटेसरी स्कूल सिर्फ अपने विशाल आकार के लिए ही नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान के लिए भी जाना जाता है. इस स्कूल में 60 हजार से ज्यादा छात्र पढ़ाई करते हैं. पूरे लखनऊ शहर में इसके 21 अलग-अलग कैंपस हैं, जहां हर दिन हजारों छात्र शिक्षा प्राप्त करने पहुंचते हैं.
कब हुआ था इस संस्थान की स्थापना?
स्कूल में छात्रों के साथ-साथ करीब साढ़े चार हजार शिक्षक, कर्मचारी और प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यरत हैं. इस प्रतिष्ठित संस्थान की स्थापना वर्ष 1959 में Jagdish Gandhi और Bharti Gandhi ने की थी. उस समय स्कूल में केवल 5 छात्र थे, लेकिन एक छोटे से प्रयास के रूप में शुरू हुआ यह संस्थान आज विश्व स्तर पर शिक्षा का बड़ा केंद्र बन चुका है.
यह स्कूल Council for the Indian School Certificate Examinations (CISCE) से संबद्ध है और यहां प्री-प्राइमरी से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक की पढ़ाई कराई जाती है. स्कूल की शिक्षा व्यवस्था चार प्रमुख स्तरों में विभाजित है, प्री-प्राइमरी, प्राइमरी, जूनियर और सीनियर, यहां छात्रों को केवल किताबों तक सीमित शिक्षा नहीं दी जाती, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास, नैतिक मूल्यों और सामाजिक कौशल पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है.
1000 से अधिक क्लासरूम
सुविधाओं की बात करें तो सिटी मोंटेसरी स्कूल में 1000 से अधिक क्लासरूम हैं और छात्रों के लिए लगभग 3700 कंप्यूटर उपलब्ध हैं. आधुनिक तकनीक और बेहतर संसाधनों की वजह से यहां पढ़ाई का स्तर काफी उन्नत माना जाता है.
इस स्कूल से कई प्रसिद्ध हस्तियां भी पढ़ाई कर चुकी हैं, जिनमें बॉलीवुड अभिनेत्री Celina Jaitly भी शामिल हैं. साल 2005 में इसे दुनिया के सबसे बड़े स्कूल के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड मिला था. इसके अलावा 2002 में UNESCO ने इसे शांति शिक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया था. वहीं तिब्बती धर्मगुरु Dalai Lama ने भी इस संस्थान को Hope of Humanity Award से नवाजा है. आज City Montessori School न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में शिक्षा के क्षेत्र में एक मिसाल बन चुका है.


