Author: Shail Singh

Ayodhya News: डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर में 31 वें दीक्षांत समारोह के तहत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. लीला हरि फाउंडेशन के सहयोग से विश्वविद्यालय की ‘कलार्थ जीवंत वाटिका’ में आयोजित इस कार्यक्रम में 35 पौधे लगाए गए. कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या नगर निगम के महापौर की धर्मपत्नी राजलक्ष्मी त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में परिवहन विभाग के ए.आर.टी.ओ. डॉ. आर.पी. सिंह उपस्थित रहे. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे 1152 हेक्टेयर में…

Read More

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प को गति देने के लिए आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक कॉरिडोर (Industrial Corridor) विकसित करने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है. जिला प्रशासन ने फूलपुर तहसील के 24 राजस्व गांवों की 1152 हेक्टेयर भूमि को इस परियोजना के लिए उपयुक्त पाते हुए प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया है. Chitrakoot News: बुंदेलखंड का पहला औद्योगिक क्षेत्र बनेगा चित्रकूट में, 50 एकड़ में विकसित होगा ‘सरदार पटेल इंडस्ट्रियल पार्क’ उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) काफी समय से एक्सप्रेस-वे के समीप उपयुक्त…

Read More

चित्रकूट: बुंदेलखंड के विकास को एक नई दिशा देने के लिए चित्रकूट जिले में ‘सरदार वल्लभ भाई पटेल औद्योगिक क्षेत्र’ की स्थापना की तैयारी पूरी हो चुकी है. रामशैय्या के पास 50 एकड़ भूमि पर बनने वाला यह पार्क बुंदेलखंड क्षेत्र का पहला और पूरे उत्तर प्रदेश का दूसरा ऐसा औद्योगिक क्षेत्र होगा. इस पहल से न केवल क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के बड़े अवसर भी पैदा होंगे. UP SVPEIZ Project: यूपी में बनेंगे 16 मेगा औद्योगिक और रोजगार केंद्र, युवाओं को एक ही छत के नीचे मिलेगी नौकरी और स्किल…

Read More

UP SVPEIZ Project: उत्तर प्रदेश के युवाओं को कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के लिए राज्य सरकार ‘सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र परियोजना’ (SVPEIZ) के तहत एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. योजना के प्रथम चरण में अलीगढ़, लखनऊ, वाराणसी, आगरा, नोएडा, गोरखपुर, मेरठ, अयोध्या, गाजियाबाद और प्रयागराज को शामिल करते हुए 9 हब एंड स्पोक जोन मॉडल तैयार किए गए हैं. इनके अंतर्गत कुल 16 मेगा औद्योगिक एवं रोजगार केंद्र स्थापित किए जाएंगे. इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अंतिम मुहर के बाद संबंधित जिलों में निर्माण व स्थान निर्धारण की…

Read More

UP Smart RC Card: उत्तर प्रदेश के वाहन चालकों के लिए परिवहन विभाग ने एक बड़ा और हाईटेक बदलाव किया है. 1 अगस्त 2026 से प्रदेश में कागजी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) का दौर पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है. अब राज्य में एटीएम (ATM) कार्ड जैसी मजबूत, माइक्रो चिप और QR कोड से लैस ‘स्मार्ट आरसी’ जारी की जा रही है. इस फैसले से जहां नए वाहन खरीदारों को सहूलियत मिलेगी, वहीं पुराने वाहन मालिकों के लिए भी अपनी आरसी को डिजिटल कार्ड में बदलने का रास्ता साफ हो गया है. भारत की लंबी छलांग, गुलवीर सिंह ने दो…

Read More

Gulveer Singh Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलेटिक्स के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक बन गया. स्टार लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जो अब तक कोई भारतीय एथलीट नहीं बना सका था. इसके साथ ही वह एक ही कॉमनवेल्थ गेम्स में एथलेटिक्स में दो मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए. Gonda News: अयोध्या-गोंडा सिक्सलेन हाईवे को मिली रफ्तार, 425 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित; शहर को मिलेगा बाइपास इससे पहले गुलवीर सिंह ने 10000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Read More

Ayodhya Gonda Six Lane Highway: देवीपाटन मंडल की सबसे बड़ी सड़क परियोजना के रूट में बड़ा बदलाव हुआ है. पहले जिस सिक्सलेन हाईवे को बलरामपुर तक विस्तारित करने की चर्चा थी, वह अब फिलहाल गोंडा तक ही सीमित रहेगा. केंद्र सरकार ने अयोध्या से गोंडा तक 6-लेन राष्ट्रीय राजमार्ग और गोंडा बाइपास के निर्माण की प्रक्रिया को हरी झंडी दिखाते हुए काम तेज कर दिया है. जेपी विशटाउन में 2,000 नए फ्लैट तैयार, 2028 तक पूरी होगी परियोजना; घर खरीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी करीब 34 अरब रुपये की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) खंड,…

Read More

JP Wishtown Project: जेपी विशटाउन परियोजना में सालों से अपने आशियाने का इंतजार कर रहे हजारों घर खरीदारों के लिए एक राहत भरी खबर आई है. परियोजना का काम संभाल रही सुरक्षा रियल्टी (Suraksha Realty) ने प्रोजेक्ट के 21 नए टावर में लगभग 2,000 फ्लैट्स का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है. इसके साथ ही, कंपनी का लक्ष्य वर्ष 2028 तक पूरी विशटाउन परियोजना को समाप्त करने का है. ‘रेशम सखी’ से लेकर सब्सिडी तक… जानें कैसे योगी सरकार का रेशम मिशन दोगुनी करेगा किसानों की आय निर्माण और ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (OC) की वर्तमान स्थिति जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव…

Read More

UP Government Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में रेशम क्षेत्र को आत्मनिर्भरता, रोजगार सृजन और किसानों की आय बढ़ाने का मजबूत माध्यम बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के तहत रेशम उत्पादन को गति देने और विभागीय योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए लखनऊ स्थित रेशम निदेशालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने की. इस दौरान उन्होंने विभाग की योजनाओं, बजट व्यय, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और प्रशासनिक कार्यों का ब्यौरा लिया. Delhi Pink…

Read More

Pink Saheli Smart Card: देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं के लिए डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था में 1 अगस्त से बड़ा बदलाव होने जा रहा है. बता दें कि बसों में अब कागज वाले पिंक टिकट नहीं मिलेंगे, बल्कि केवल ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ रखने वाली महिलाओं को ही मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी. 31 जुलाई यानी आज के बाद पुराने पिंक टिकट पूरी तरह से बंद कर दिए जाएंगे. दिल्ली सरकार के अधिकारियों के मुताबिक, अब तक करीब 17 लाख महिलाएं पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवा चुकी हैं. जिन महिलाओं ने अभी तक कार्ड…

Read More