Ayodhya Gonda Six Lane Highway: देवीपाटन मंडल की सबसे बड़ी सड़क परियोजना के रूट में बड़ा बदलाव हुआ है. पहले जिस सिक्सलेन हाईवे को बलरामपुर तक विस्तारित करने की चर्चा थी, वह अब फिलहाल गोंडा तक ही सीमित रहेगा. केंद्र सरकार ने अयोध्या से गोंडा तक 6-लेन राष्ट्रीय राजमार्ग और गोंडा बाइपास के निर्माण की प्रक्रिया को हरी झंडी दिखाते हुए काम तेज कर दिया है.
जेपी विशटाउन में 2,000 नए फ्लैट तैयार, 2028 तक पूरी होगी परियोजना; घर खरीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी
करीब 34 अरब रुपये की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) खंड, अयोध्या ने अलाइनमेंट, तकनीकी सर्वे और भूमि अधिग्रहण की कवायद शुरू कर दी है.
परियोजना के तहत कुल 55 किलोमीटर लंबा सिक्सलेन कॉरिडोर विकसित किया जाएगा. इसमें 9 किलोमीटर अयोध्या रिंग रोड का हिस्सा होगा, जबकि 46 किलोमीटर की नई सिक्सलेन सड़क अयोध्या रिंग रोड से सीधे गोंडा पहुंचेगी. नई सड़क मौजूदा अयोध्या-गोंडा (नवाबगंज) हाईवे के बजाय उत्तर दिशा में नए रूट पर खेतों के बीच से होकर प्रस्तावित गोंडा रिंग रोड से जुड़ेगी. सड़क की चौड़ाई करीब 30 मीटर होगी, जबकि निर्माण और भविष्य की जरूरतों के लिए 60 से 90 मीटर चौड़ी जमीन अधिगृहीत की जाएगी.
गोंडा को जाम से मिलेगी मुक्ति
सिक्सलेन हाईवे के साथ ही गोंडा शहर को आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने का भी खाका तैयार किया गया है. शहर के बाहरी हिस्से में 9 किलोमीटर लंबा फोरलेन बाइपास बनाया जाएगा. बाइपास के लिए लगभग 45 हेक्टेयर और हाईवे के लिए 380 हेक्टेयर जमीन की जरूरत होगी. यानी कुल मिलाकर 425 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा.
‘रेशम सखी’ से लेकर सब्सिडी तक… जानें कैसे योगी सरकार का रेशम मिशन दोगुनी करेगा किसानों की आय
अधिकारियों का क्या कहना है?
अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग खंड अधिशासी अभियंता एसके मिश्र ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा बजट स्वीकृति की घोषणा के बाद अलाइनमेंट, तकनीकी सर्वे और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. गोंडा की ओर लगातार बढ़ रहे यातायात दबाव और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए यह सिक्सलेन सड़क तैयार की जा रही है.


