Ayodhya News: अयोध्या स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के राज्यव्यापी शुभारंभ के तहत कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक आहूत की गई. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उच्च शिक्षा से जुड़े शिक्षकों एवं उनके आश्रित परिवारों के स्वास्थ्य संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के राज्यव्यापी शुभारंभ के अवसर पर 26 जुलाई, 2026 को आयोजित होने वाले जनपदीय कार्यक्रम की तैयारियां विश्वविद्यालय ने पूर्ण कर ली हैं.
पश्चिम बंगाल में 7वें वेतन आयोग का गठन, कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग का भी मिल सकता है सरप्राइज
कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आज विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रतिनिधियों ने सहभागिता की. बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, तकनीकी समन्वय, लाइव प्रसारण, प्रतिभागियों की उपस्थिति तथा शासन के दिशा-निर्देशों के प्रभावी अनुपालन पर विस्तार से चर्चा की गई.
बैठक को संबोधित करते हुए कुलपति ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को उत्तर प्रदेश सरकार की दूरदर्शी, संवेदनशील एवं शिक्षक हितैषी पहल बताया. उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार की ओर से मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत नियमित एवं स्ववित्तपोषित शिक्षकों तथा उनके आश्रित परिवारों के स्वास्थ्य हितों को प्राथमिकता देते हुए एक ऐतिहासिक योजना लागू की है. यह योजना शिक्षक समुदाय को स्वास्थ्य सुरक्षा, सम्मान एवं विश्वास का मजबूत आधार प्रदान करेगी.
जन-आंदोलन के आगे झुकी पहली बार बीजेपी सरकार, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
आयोजित जनपदीय कार्यक्रम में सहभागिता हेतु विधायक वेद प्रकाश गुप्ता (अयोध्या), विधायक अमित चौहान (बीकापुर), मुख्य विकास अधिकारी, अयोध्या सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षाविदों एवं गणमान्य नागरिकों को सादर आमंत्रित किया गया है. बैठक में कुलसचिव विनय कुमार सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल के साथ बड़ी संख्या में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दानपति त्रिपाठी, प्रो. मंजूषा मिश्रा एवं शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे.


