Banana Farming: आजमगढ़ में किसान अब पारंपरिक खेती से अलग हटकर ऐसी फसलों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं, जिनमें कम लागत और कम समय में बेहतर आमदनी की संभावना हो. इन्हीं विकल्पों में केले की खेती किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है. इसकी खेती के जरिए किसान कम खर्च में अच्छी कमाई कर सकते हैं. खास बात यह है कि उद्यान विभाग भी किसानों को इस खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रहा है.
लकड़ी के फर्नीचर में दीमक लगना बन सकता है बड़ी परेशानी
सरकार दे रही प्रशिक्षण और आर्थिक सहायता
जिला उद्यान अधिकारी हरिशंकर राम के अनुसार नेशनल हॉर्टिकल्चर मिशन के तहत एमआईडीएच योजना संचालित की जा रही है. इस योजना का उद्देश्य किसानों को बागवानी फसलों की खेती के लिए प्रेरित करना है. केले की खेती करने वाले किसानों को विभाग की ओर से प्रशिक्षण के साथ आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि किसान आधुनिक तरीके से खेती कर अपनी आय बढ़ा सकें.
एक हेक्टेयर पर मिल रही 40 प्रतिशत सब्सिडी
उद्यान विभाग के मुताबिक एक हेक्टेयर में केले की खेती करने पर किसानों को लगभग 1.75 लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई है. इस पर सरकार की ओर से 40 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है. यह सहायता राशि किसानों को दो किस्तों में प्रदान की जाती है. इससे किसानों पर आर्थिक बोझ कम होता है और वे आसानी से खेती शुरू कर सकते हैं.
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या सीधे उद्यान विभाग कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं. आवेदन के दौरान किसानों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और जमीन से जुड़े दस्तावेज जमा करने होंगे. विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा.
G9 प्रजाति को बताया सबसे उपयुक्त
बेहतर उत्पादन और अधिक मुनाफे के लिए केले की सही किस्म का चयन बेहद जरूरी माना जाता है. उद्यान अधिकारी के अनुसार किसानों के लिए G9 प्रजाति सबसे बेहतर विकल्प हो सकती है. यह कम समय में अच्छी पैदावार देने वाली किस्म मानी जाती है और इसकी बाजार में मांग भी अधिक रहती है.
Noida के युवक का वीडियो वायरल, हाईराइज लाइफ पर छिड़ी नई बहस
पौधरोपण में दूरी का रखना होगा ध्यान
केले की खेती में पौधों की रोपाई सही तरीके से करना बहुत जरूरी होता है. किसानों को लाइन से लाइन और पौधे से पौधे के बीच उचित दूरी बनाए रखनी चाहिए. इससे पौधों को बढ़ने के लिए पर्याप्त जगह मिलती है और फल अच्छी गुणवत्ता के साथ तैयार होते हैं. सही तकनीक अपनाने से उत्पादन में भी बढ़ोतरी होती है.
aa

