Premanand Ji Mahara Health Update: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब होने के कारण उनकी पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है. इसके साथ ही उनके एकांतिक दर्शन भी फिलहाल बंद कर दिए गए हैं. इस खबर के बाद देशभर से वृंदावन पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं में निराशा का माहौल देखने को मिला.
रविवार देर रात बड़ी संख्या में भक्त महाराजजी के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचे थे. रोजाना की तरह श्रद्धालु तड़के 3 बजे उनकी पदयात्रा का इंतजार कर रहे थे, लेकिन इस बार प्रेमानंद महाराज बाहर नहीं आए. उनकी जगह आश्रम के शिष्य पहुंचे और लाउडस्पीकर के माध्यम से श्रद्धालुओं को जानकारी दी कि महाराजजी का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण पदयात्रा स्थगित की जा रही है.
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग! एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े दाम, जानिए नए रेट
21 वर्षों से किडनी की बीमारी से पीड़ित
केली कुंज आश्रम की ओर से बताया गया कि प्रेमानंद महाराज पिछले करीब 21 वर्षों से किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे हैं. हाल ही में स्वास्थ्य में अचानक परेशानी बढ़ने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. इसी कारण फिलहाल पदयात्रा और भक्तों के एकांतिक दर्शन दोनों रोक दिए गए हैं.
आश्रम के शिष्यों ने श्रद्धालुओं से सड़क किनारे भीड़ न लगाने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की. हालांकि आश्रम प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि पदयात्रा और दर्शन दोबारा कब शुरू होंगे.
दर्शन नहीं होने से भावुक हुए श्रद्धालु
महाराज जी के दर्शन न होने से कई श्रद्धालु भावुक नजर आए. दूर-दूर से आए भक्त बिना दर्शन किए वापस लौटे. श्रद्धालु लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं.
बताया जाता है कि प्रेमानंद महाराज प्रतिदिन तड़के केली कुंज आश्रम से करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर सौभरी वन तक जाते हैं. उनकी इस पदयात्रा में शामिल होने और दर्शन पाने के लिए रोज हजारों भक्त पहुंचते हैं. सामान्य दिनों में यहां करीब 20 हजार श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है.
कानपुर से वृंदावन तक का आध्यात्मिक सफर
प्रेमानंद महाराज का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की नरवल तहसील के अखरी गांव में हुआ था. उनके पिता का नाम शंभू नारायण पांडे और माता का नाम रामा देवी है. बचपन में उनका नाम अनिरुद्ध कुमार पांडे था. बताया जाता है कि वे बचपन से ही आध्यात्मिक प्रवृत्ति के थे और उन्होंने कक्षा 8 तक पढ़ाई की. 13 साल की उम्र में उन्होंने संन्यास ग्रहण कर लिया था. बाद में उन्होंने गुरु गौरी शरण जी महाराज से गुरुदीक्षा ली और फिर मथुरा आ गए.
क्या बिना चीनी भी मीठी बन सकती है लस्सी? गर्मियों में लोग खूब ट्राई कर रहे ये तरीका
सोशल मीडिया पर भी बड़ी लोकप्रियता
प्रेमानंद महाराज सोशल मीडिया पर भी बेहद लोकप्रिय हैं. यूट्यूब पर उनके 76 लाख से ज्यादा, इंस्टाग्राम पर 2.4 करोड़ और फेसबुक पर 10 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं.
उनके भक्तों और शिष्यों में कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हैं. इनमें Virat Kohli, Anushka Sharma, Ashutosh Rana, Hema Malini, Mika Singh समेत कई नाम शामिल हैं.
aa

