Kanpur News: होली की रंगत इस बार कुछ ज्यादा ही ‘रॉयल’ हो गई है. जहां एक तरफ बाजारों में रंग-गुलाल की बहार है, वहीं दूसरी ओर मिठाई की दुनिया में एक ऐसी गुझिया ने एंट्री मारी है, जिसकी कीमत सुनकर लोग दंग रह जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश के कानपुर में ‘गोल्डन गुझिया’ इन दिनों चर्चा का सबसे बड़ा विषय बनी हुई है.
सोने की परत से सजी शाही गुझिया
कानपुर के अशोक नगर स्थित एक प्रतिष्ठित मिठाई की दुकान पर तैयार की जा रही इस खास गुझिया पर शुद्ध खाद्य ग्रेड 24 कैरेट सोने की वर्क चढ़ाई गई है. सुनहरी चमक के साथ यह गुझिया न सिर्फ देखने में शाही लगती है, बल्कि स्वाद में भी बेहद खास बताई जा रही है.
होली से पहले ‘खूनी चांद’ का खौफ या रोमांच? यूपी में दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण!
अंदर क्या है इतना खास?
इस प्रीमियम गुझिया की स्टफिंग भी आम नहीं है. इसमें इस्तेमाल हो रहे हैं.
ईरानी पिस्ता, चिलगोजा, मखाना, केसर, शुद्ध मावा, काजू, बादाम, किशमिश जैसे महंगे ड्राई फ्रूट्स
बता दें कि हर गुझिया को पारंपरिक तरीके से तैयार किया जाता है. पहले ताजा खोया और मेवा से भरपूर मिश्रण बनाया जाता है, फिर उसे सावधानी से आटे में भरकर डीप फ्राई किया जाता है. आखिर में असली 24 कैरेट एडिबल गोल्ड फॉइल या सिल्वर वर्क से सजाकर प्रीमियम गिफ्ट बॉक्स में पैक किया जाता है.
कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
गोल्डन गुझिया: 31,000 रुपये प्रति किलो
एक पीस: 750 रुपये
चांदी वर्क वाली गुझिया: 2,100 से 3,000 रुपये प्रति किलो
इतना ही नहीं, सेहत के प्रति जागरूक लोगों के लिए यह प्रीमियम गुझिया बिना चीनी के विकल्प में भी उपलब्ध है.
यूपी का स्टेट हाईवे-38 बनेगा नेशनल हाईवे! हरदोई-उन्नाव-रायबरेली से प्रयागराज तक सफर होगा आसान
होली पर शाही तोहफा
होली के मौके पर लोग अपने खास रिश्तों को खास तोहफा देना चाहते हैं. ऐसे में यह गोल्डन गुझिया ‘लक्ज़री गिफ्ट’ के रूप में तेजी से लोकप्रिय हो रही है. रंगों के त्योहार पर मिठास का यह ‘सोने जैसा’ स्वाद अब कानपुर की पहचान बनता जा रहा है. सवाल बस इतना है, क्या आप 750 रुपये की एक गुझिया चखने की हिम्मत करेंगे?


