LPG Gas Cylinder Booking Number: अगर आप घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग कॉल के जरिए नहीं कर पा रहे हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है. अब गैस सिलेंडर बुक करने के कई आसान डिजिटल तरीके मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप घर बैठे कुछ ही मिनट में बुकिंग कर सकते हैं. दरअसल, ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे तनाव के बीच देश में एलपीजी गैस को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है. कई जगह लोग एहतियात के तौर पर पहले से गैस सिलेंडर बुक कर रहे हैं. इसके कारण गैस एजेंसियों के फोन नंबर लगातार व्यस्त रहने लगे हैं और कॉल के जरिए बुकिंग करने में दिक्कत आ रही है.
भारत सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है, लेकिन इसके बावजूद कई जगह गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं. ऐसे में अगर कॉल के जरिए बुकिंग नहीं हो पा रही है तो आप व्हाट्सएप, एसएमएस, मिस्ड कॉल या मोबाइल ऐप के जरिए भी आसानी से सिलेंडर बुक कर सकते हैं.
बस… आने वाली है PM Kisan की 22वीं किस्त! 9 करोड़ किसानों के खाते में आएंगे ₹2000, ऐसे करें चेक
व्हाट्सएप से ऐसे करें बुकिंग
अब ग्राहक व्हाट्सएप के जरिए भी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं. इसके लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से गैस कंपनी के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेजना होगा.
इंडेन गैस के ग्राहक 7588888824 नंबर पर REFILL लिखकर मैसेज भेज सकते हैं.
एचपी गैस के ग्राहक 9222201122 नंबर पर Hi या Book लिखकर मैसेज कर सकते हैं.
भारत गैस के ग्राहक 1800224344 नंबर पर Hi या Book लिखकर बुकिंग करा सकते हैं.
एसएमएस से भी हो जाएगी बुकिंग
अगर इंटरनेट नहीं है तो एसएमएस के जरिए भी गैस सिलेंडर बुक किया जा सकता है.
इंडेन गैस के ग्राहक 7718955555 नंबर पर REFILL लिखकर एसएमएस भेज सकते हैं.
भारत गैस के ग्राहक 7715012345 या 7718012345 नंबर पर LPG लिखकर मैसेज भेज सकते हैं.
मिस्ड कॉल देकर भी कर सकते हैं बुकिंग
इंडेन गैस के ग्राहक 8454955555 नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं.
एचपी गैस के ग्राहक 9493602222 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर सिलेंडर बुक कर सकते हैं.
मोबाइल ऐप से भी आसान बुकिंग
आज के डिजिटल दौर में गैस सिलेंडर की बुकिंग मोबाइल ऐप के जरिए भी की जा सकती है. उपभोक्ता उमंग ऐप, पेटीएम, फोनपे और अमेजॉन पे जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी कुछ ही मिनट में गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं और ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं. अगर सिलेंडर बुक होने के बाद तय समय पर डिलीवरी नहीं होती है तो उपभोक्ता संबंधित गैस कंपनी में शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं.


