Lucknow Flat Booking: राजधानी लखनऊ में अपने आशियाने का सपना देख रहे लोगों के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. एलडीए ने गरीब, मध्यम वर्ग और उच्च आय वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए अपनी तीन प्रमुख आवासीय परियोजनाओं के 2,504 फ्लैटों की कीमतें तय कर दी हैं. इन फ्लैटों की शुरुआती कीमत मात्र 8.99 लाख रुपये रखी गई है, जबकि सबसे महंगे फ्लैट की कीमत 94.92 लाख रुपये तय की गई है. वित्त नियंत्रक अनिल कुमार सिंह द्वारा लागत के मूल्यांकन के बाद इस प्रस्ताव को एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मंजूरी दे दी है. जल्द ही इन फ्लैटों के लिए बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.
किस योजना में कितने फ्लैट और क्या हैं सुविधाएं?
एलडीए की इन तीन प्रमुख परियोजनाओं से हर वर्ग के बजट का ध्यान रखा गया है. इस नई विकसित की जा रही योजना में सबसे ज्यादा 1,392 फ्लैट बनाए जाएंगे. यहां एक बेडरूम वाले फ्लैट मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) और निम्न आय वर्ग (LIG) के परिवारों के लिए तैयार किए गए हैं. इस योजना के तहत 848 फ्लैट बनाए जाएंगे. यहां 364 फ्लैट निर्माणाधीन हैं.
मध्यम और उच्च आय वर्ग के लिए खास इंतजाम
2 BHK फ्लैट (करीब ₹35 लाख) नौकरीपेशा और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए दो बेडरूम वाले फ्लैटों की कीमत लगभग 35 लाख रुपये रखी गई है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी. 3 BHK व 3 BHK + स्टडी उच्च आय वर्ग के खरीदारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ये बड़े फ्लैट्स तैयार किए गए हैं. निर्धारित कीमतों के अलावा नियमानुसार फ्री-होल्ड शुल्क, जल-सीवर शुल्क और भूतल (Ground Floor) व प्रथम तल (First Floor) के लिए प्राइम लोकेशन चार्ज (PLC) अलग से देय होगा.
13 अगस्त की एलडीए बोर्ड बैठक में लगेंगे कई बड़े फैसले
एलडीए की आगामी 13 अगस्त को होने वाली बोर्ड बैठक शहर के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. सचिव विवेक श्रीवास्तव के अनुसार, इस बैठक में निम्नलिखित प्रमुख प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. 4 नई प्राइवेट टाउनशिप चार निजी बिल्डरों की प्रस्तावित टाउनशिप की डीपीआर (DPR) को मंजूरी. जमीन देने वाले परिवारों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रस्ताव. इसके तहत जमीन देने वाले पति-पत्नी को एक-दूसरे से सटे भूखंड (Plots) दिए जाएंगे ताकि पूरा परिवार एक ही जगह रह सके.
मेट्रो रेल यार्ड के लिए भूमि आवंटन का प्रस्ताव और बीरबल साहनी मार्ग पर डायग्नोस्टिक सेंटर बनाने की योजना पर मंजूरी ली जाएगी. बोर्ड बैठक में मंजूरी मिलने के बाद इन सभी परियोजनाओं पर तेजी से काम शुरू होगा, जिससे लखनऊ के इंफ्रास्ट्रक्चर और शहरी विकास को एक नई रफ्तार मिलेगी.


