Moradabad Tourist Places: मुरादाबाद को पूरी दुनिया में “पीतल नगरी” के नाम से जाना जाता है. यहां बड़े पैमाने पर पीतल के सामान तैयार किए जाते हैं, जिन्हें देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक एक्सपोर्ट किया जाता है. यही वजह है कि यह शहर कारोबार और शॉपिंग दोनों के लिए खास पहचान रखता है. मुरादाबाद में घूमने और खरीदारी के लिए कई जगहें मशहूर हैं, जहां हर दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. खासतौर पर यहां की मार्केट्स और मनोरंजन स्थल लोगों को काफी आकर्षित करते हैं.
केले की खेती से होगी जबरदस्त कमाई! किसानों को मिल रही 40% सरकारी सब्सिडी
पीतल बाजार में मिलते हैं शानदार धातु उत्पाद
मंडी चौक स्थित बर्तन बाजार मुरादाबाद की सबसे चर्चित मार्केट्स में गिना जाता है. यह बाजार पीतल के बर्तनों और सजावटी सामानों के लिए दूर-दूर तक प्रसिद्ध है. यहां पीतल से बनी देवी-देवताओं की मूर्तियां, होम डेकोरेशन आइटम, लैंप, फूलदान और कई तरह के आकर्षक उत्पाद आसानी से मिल जाते हैं. इस बाजार में सैकड़ों दुकानें मौजूद हैं, जहां पीतल और अन्य धातुओं से बने सामान उचित दामों पर उपलब्ध रहते हैं. शॉपिंग के शौकीनों के लिए यह जगह किसी खजाने से कम नहीं मानी जाती.
प्रेम वंडरलैंड एंड वॉटर किंगडम गर्मी में बना पसंदीदा स्पॉट
गर्मी के मौसम में एंजॉय करने के लिए प्रेम वंडरलैंड एंड वॉटर किंगडम लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है. यहां बड़े स्विमिंग पूल के साथ मनोरंजन की कई सुविधाएं उपलब्ध हैं. बच्चों के लिए अलग से पार्क और झूले बनाए गए हैं, जहां वे खूब मस्ती कर सकते हैं. इसके अलावा यहां खाने-पीने की भी अच्छी व्यवस्था रहती है. परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए यह जगह काफी पसंद की जाती है.
रामगंगा नदी के किनारे मिलता है सुकून
मुरादाबाद से होकर बहने वाली रामगंगा नदी भी शहर की खास पहचान है. यहां सुबह और शाम के समय लोग ठंडी हवाओं का आनंद लेने पहुंचते हैं. नदी का शांत वातावरण लोगों को सुकून का एहसास कराता है. हरिद्वार और ऋषिकेश की तरह यहां भी लोग नदी किनारे बैठकर प्राकृतिक माहौल का आनंद लेते हैं. गर्मी के मौसम में यह जगह लोगों को राहत देने का काम करती है.
पक्का बाग मार्केट में मिलते हैं सस्ते सामान
शहर की सबसे पुरानी मार्केट्स में शामिल पक्का बाग बाजार खरीदारी के लिए काफी मशहूर है. खासकर शादी-विवाह के सीजन में यहां भारी भीड़ देखने को मिलती है. इस बाजार में महिलाओं के सूट, लहंगे, गहने, जूते-चप्पल और कई फैशन आइटम बेहद कम कीमत पर मिल जाते हैं. कहा जाता है कि यहां अधिकांश सामान होलसेल रेट पर उपलब्ध रहता है, जिससे लोग कम बजट में अच्छी खरीदारी कर लेते हैं.
लकड़ी के फर्नीचर में दीमक लगना बन सकता है बड़ी परेशानी
टाउनहाल और बुध बाजार भी हैं खरीदारी के बड़े केंद्र
कोतवाली क्षेत्र स्थित टाउनहाल मार्केट भी शहर की लोकप्रिय मार्केट्स में शामिल है. यहां बच्चों से लेकर बड़ों तक के कपड़े, फुटवियर और रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाला सामान आसानी से मिल जाता है. यह बाजार बजट शॉपिंग के लिए जाना जाता है, जहां 100 रुपये से लेकर महंगे प्रोडक्ट तक उपलब्ध रहते हैं.
इसके अलावा बुध बाजार भी शॉपिंग के लिए लोगों की पसंदीदा जगह है. यहां हर डिजाइन और हर प्रकार के कपड़े, सैंडल, जूते-चप्पल और घरेलू जरूरत का सामान कम दामों में मिल जाता है. यही वजह है कि शहर के लोग खरीदारी के लिए इन बाजारों को सबसे बेहतर विकल्प मानते हैं.
aa

