Entertainment Desk: ग्लोबल स्टार Priyanka Chopra एक बार फिर अपने स्टाइल से सुर्खियां बटोर रही हैं. वह सिर्फ अपनी फिल्मों से ही नहीं, बल्कि अपने फैशन सेंस से भी लोगों का दिल जीत लेती हैं. बिना कुछ कहे, सिर्फ अपने अंदाज़ से महफिल लूट लेना प्रियंका की खासियत बन चुकी है.
उनकी हालिया हॉलीवुड फिल्म The Bluff के लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद से उन्हें जबरदस्त सराहना मिल रही है. फिल्म में उनके किरदार एर्सेल बोडेन की चर्चा तो हो ही रही है, लेकिन उससे भी ज्यादा उनके हाई-फैशन लुक्स की तारीफ हो रही है. प्रियंका ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ शानदार तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उन्होंने साड़ी को मॉडर्न ट्विस्ट के साथ पेश किया.
देसी गर्ल का यह अंदाज़ एक बार फिर साबित करता है कि वह सिर्फ रेड कार्पेट पर ही नहीं, बल्कि हर मंच पर ट्रू स्टाइल आइकन हैं. ब्राइट येलो आउटफिट में उनका लुक हेरिटेज और हाई फैशन का बेहतरीन संगम था. यह साड़ी-इंस्पायर्ड लुक सिर से लेकर कार्पेट पर लंबी ट्रेल बनाते दुपट्टे तक बेहद आकर्षक नजर आया.
उन्होंने साड़ी को थाई-हाई स्लिट पैटर्न के साथ मॉडर्न टच दिया, जो पारंपरिक परिधान को मॉडर्न अंदाज़ में पेश करने का शानदार उदाहरण है. स्ट्रैपी हील्स और क्लच के साथ उनका पूरा लुक इतना प्रभावशाली था कि लोगों की नजरें थम गईं.
प्रियंका ने बताया कि यह लुक ‘द ब्लफ’ में उनके किरदार एर्सेल बोडेन को समर्पित है और साथ ही भारतीय फैशन के वैश्विक विस्तार का उत्सव भी है. उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा कि उन्हें साड़ी बेहद पसंद है. पिछले महीने जब उन्होंने कूट्योर रनवे पर यह पीस देखा, तो उन्हें लगा जैसे साड़ी का एक नया, मॉडर्न रूप सामने आया हो. उन्होंने तुरंत डिजाइनर Gaurav Gupta को फोन कर इसे अपने लिए सुरक्षित रखने को कहा.
प्रियंका के मुताबिक, इस आउटफिट की सादगी में ही इसकी असली ताकत है. इसकी परफेक्ट टेलरिंग, खूबसूरत ड्रेप और मूवमेंट इसे एक साथ रूटेड और फ्यूचरिस्टिक बनाते हैं. ब्राइट येलो रंग भारतीय संस्कृति के जीवंत रंगों को दर्शाता है और इसे ग्लोबल मंच पर खास पहचान देता है.
उनका मानना है कि यह पीस भारतीय फैशन के ग्लोबल विस्तार का प्रतीक है, जो हमारे हेरिटेज को नए और आधुनिक अंदाज़ में दुनिया के सामने पेश करता है. प्रियंका का यह लुक देखकर फैंस हैरान हैं और उनके स्टाइल के दीवाने हो गए हैं. एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिया कि फैशन की दुनिया में उनका कोई मुकाबला नहीं.


