Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने की तैयारी में है. पिछले कुछ दिनों से दिन में धूप जरूर निकल रही है, लेकिन सुबह और शाम की ठंड अब भी लोगों को जैकेट पहनने पर मजबूर कर रही है. कई जिलों में बादल छाने के कारण तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है और आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है.
प्रदेश के सीकर, चूरू और फतेहपुर में सबसे ज्यादा ठंडक महसूस की गई. यहां न्यूनतम तापमान अपेक्षाकृत कम रहा, जिससे सुबह के समय सर्दी का असर साफ दिखाई दिया. दूसरी ओर बाड़मेर, जोधपुर, पाली और चित्तौड़गढ़ को छोड़कर अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया. यानी दिन में हल्की गर्माहट और सुबह-शाम ठंड—दोनों का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है.
आसान नहीं होता अपने मासूम को रोते छोड़कर आना…
बारिश की भी संभावना
शुक्रवार को हल्के बादल छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे धूप का असर कम हुआ. कई इलाकों में सुबह और शाम सर्द हवा चली, जिससे ठंडक बढ़ी. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर जा सकते हैं, लेकिन बादलों की मौजूदगी के कारण इनमें उतार-चढ़ाव बना रहेगा. कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है.
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के सक्रिय होने से बादल छाए रहेंगे. इसके असर से कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. बादलों और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में अस्थायी गिरावट दर्ज की जा सकती है.
मौसम में दिखेगा उतार-चढ़ाव
मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 फरवरी के बाद प्रदेश के मौसम में एक और बदलाव देखने को मिल सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश की संभावना बन रही है. यदि सिस्टम सक्रिय रहता है तो दिन के तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है. वहीं रात के तापमान में भी हल्का असर पड़ सकता है. हालांकि धीरे-धीरे ठंड का असर कम होने की भी संभावना जताई जा रही है, लेकिन फिलहाल मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं है.
16 फरवरी से दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को दो नए पश्चिमी विक्षोभ क्रमिक रूप से प्रभावित करेंगे. पहला विक्षोभ 13 फरवरी से सक्रिय हो चुका है. इसके बाद दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 16 फरवरी 2026 से असर दिखाना शुरू करेगा. इन दोनों सिस्टम का प्रभाव राजस्थान के मौसम पर भी पड़ेगा.
लोग कहते थे ‘आर्ट से कुछ नहीं होता’, आज अकांक्षा यादव की कला बना रही पहचान
इन मौसमी गतिविधियों के चलते प्रदेश में बादल, हल्की बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है. ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें, खासकर सुबह और रात के समय ठंड से बचाव के उपाय करते रहें.


