Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन के त्योहार पर बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने 27 और 28 अगस्त 2026 को कुल 47 अतिरिक्त नमो भारत ट्रिप संचालित करने का फैसला किया है.
उत्तराखंड: हल्द्वानी में गोबर से बनेगा बायो ईंधन, नगर निगम ने शुरू की मशीन
इन अतिरिक्त ट्रिप के बाद दोनों दिनों में यात्रियों को हर 8 मिनट में नमो भारत ट्रेन उपलब्ध होगी. अतिरिक्त सेवाएं पूरे कॉरिडोर पर सराय काले खां से मोदीपुरम तक संचालित की जाएंगी.
राखी बांधने जा रहीं बहनों को मिलेगी राहत
रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों से मिलने के लिए सफर करते हैं. ऐसे में नमो भारत की बढ़ी हुई फ्रीक्वेंसी से खासतौर पर राखी बांधने के लिए भाइयों के घर जाने वाली महिलाओं और परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है. बच्चों, बुजुर्गों और सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी कम इंतजार और ज्यादा ट्रेनें सफर को आसान बनाएंगी.
सड़क के बजाय मिलेगा तेज सफर का विकल्प
दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के बीच नमो भारत पहले से ही तेज और आरामदायक कनेक्टिविटी उपलब्ध करा रही है. त्योहार के दौरान सड़क मार्ग पर बढ़ने वाले ट्रैफिक के बीच यह यात्रियों के लिए एक सुविधाजनक विकल्प साबित हो सकता है. 28 अगस्त शुक्रवार होने के कारण कई लोगों को लंबे वीकेंड का भी फायदा मिल सकता है. इससे कॉरिडोर पर यात्रियों की संख्या और बढ़ने की संभावना है.
यूपी के गाजियाबाद में H1N1 के 7 मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या
भीड़ के हिसाब से बढ़ाई जा सकती हैं सेवाएं
NCRTC ने बताया कि त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या और मांग पर लगातार नजर रखी जाएगी. जरूरत पड़ने पर नमो भारत सेवाओं को और बढ़ाया जा सकता है, ताकि यात्रियों को भीड़ के बीच कम इंतजार करना पड़े और उनका सफर सुगम बना रहे.


