RBI Handbook 2024-25: देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर सबसे अमीर क्षेत्र बनकर उभरी है. RBI Handbook 2024-25 की Per-Capita NSDP Ranking के मुताबिक दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय रुपये 4.93 लाख पहुंच गई है. यानी यहां रहने वाला औसत व्यक्ति सालाना करीब पांच लाख रुपये कमाता है. दिल्ली के बाद तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और हरियाणा जैसे राज्य टॉप-5 में शामिल हैं. सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम हरियाणा का है, जिसने बड़े-बड़े राज्यों को पीछे छोड़ दिया. हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय रुपये 3.53 लाख बताई गई है.
उत्तराखंड की रहस्यमयी दरगाह, जहां ‘भूत-प्रेत’ से मुक्ति का दावा
आरबीआई हैंडबुक 2024-25 के अनुसार प्रति व्यक्ति आय के मामले में दिल्ली देश में सबसे आगे है. दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय रुपये 4.93 लाख दर्ज की गई है. इसका मतलब है कि यहां रहने वाले लोगों की औसत सालाना आय देश में सबसे अधिक है. राजधानी होने के कारण यहां व्यापार, नौकरी, सेवा क्षेत्र और इंफ्रास्ट्रक्चर काफी मजबूत है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर बनी हुई है. अमीर राज्यों की सूची में तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे राज्य भी शामिल हैं. तेलंगाना की प्रति व्यक्ति आय रुपये 3.87 लाख, कर्नाटक की रुपये 3.80 लाख और तमिलनाडु की रुपये 3.61 लाख है. आईटी सेक्टर, उद्योग और तेजी से बढ़ते शहरी विकास ने इन राज्यों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है.
इस सूची में हरियाणा का नाम सबसे ज्यादा चौंकाने वाला माना जा रहा है. हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय रुपये 3.53 लाख है, जो कई बड़े राज्यों से ज्यादा है. दिल्ली और गुरुग्राम जैसे कारोबारी क्षेत्रों के करीब होने का फायदा राज्य को मिला है. ऑटोमोबाइल, कृषि और उद्योग क्षेत्र ने हरियाणा की आर्थिक ताकत को काफी बढ़ाया है. देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल महाराष्ट्र प्रति व्यक्ति आय के मामले में थोड़ा नीचे दिखाई देता है. महाराष्ट्र की प्रति व्यक्ति आय रुपये 3.09 लाख बताई गई है. हालांकि मुंबई जैसे बड़े आर्थिक केंद्र राज्य में मौजूद हैं, लेकिन बड़ी आबादी के कारण औसत आय पर असर पड़ता है. इसके बावजूद महाराष्ट्र देश की आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना हुआ है.
टॉप 10 अमीर राज्य/केंद्र शासित प्रदेश (प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से)
- दिल्ली – रुपये 4.93 लाख
- तेलंगाना – रुपये 3.87 लाख
- कर्नाटक – रुपये 3.80 लाख
- तमिलनाडु – रुपये 3.61 लाख
- हरियाणा – रुपये 3.53 लाख
- महाराष्ट्र – रुपये 3.09 lakh
- केरल – रुपये 3.08 लाख
- उत्तराखंड – रुपये 2.74 लाख
- हिमाचल प्रदेश – रुपये 2.56 लाख
- पंजाब – रुपये 2.21 लाख
गोरखपुर में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, खाने को लेकर विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, वीडियो वायरल
वहीं दूसरी तरफ बिहार और उत्तर प्रदेश की स्थिति सबसे कमजोर नजर आई. करीब रुपये 9.9 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था होने के बावजूद बिहार की प्रति व्यक्ति आय सिर्फ रुपये 69,321 है, जो देश में सबसे कम है. उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय रुपये 1,08,572 बताई गई है. ये आंकड़े साफ बताते हैं कि सिर्फ बड़ी आबादी या बड़ा राज्य होना ही अमीरी की पहचान नहीं है. असली तस्वीर तब सामने आती है, जब देखा जाए कि राज्य की कमाई वहां रहने वाले हर व्यक्ति तक कितनी पहुंच रही है.


