Sawan Dusra Somwar 2026: विधिवत शिव पूजा करने से जीवन में सुख, धन, शांति और धान्य में वृद्धि होती है. सावन के दूसरे सोमवार के दिन को खास बनाने और भगवान शिव की भक्ति में रंग जाने के लिए आप अपनों के साथ ये शानदार मैसेज, शायरी और मंत्र शेयर कर सकते हैं.
क्षमा प्रार्थना मंत्र
करचरण कृतं वाक् कायजं कर्मजं वा,
श्रवणनयनजं वा मानसं वापराधम्।
विहितमविहितं वा सर्वमेतत् क्षमस्व,
जय जय करुणाब्धे श्री महादेव शम्भो।।
भोलेनाथ को प्रणाम
नाम जिनका भोलेनाथ है,
कैलाश जिनका धाम है।
भोले बाबा के चरणों में,
मेरा कोटि-कोटि प्रणाम है।
हर हर महादेव
गरज उठे गगन सारा,
समंदर छोड़े अपना किनारा।
हिल जाए जहां सारा,
जब गूंजे हर-हर महादेव का नारा।
सावन की फुहार
भांग का नशा, फूलों की महक, सावन की फुहार,
हर पल सुनाई दे बस शिव का नाम।
हर हर महादेव!
महामृत्युंजय मंत्र
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।
सावन सोमवार की शुभकामना
सावन का दूसरा सोमवार आपके जीवन में प्रकाश लाए।
शिव जी आपके जीवन को सुख, शांति और खुशियों से भर दें।
हर हर महादेव!
ज्ञान का प्रकाश
अज्ञानता का अंधकार दूर कर,
भगवान शिव आपके जीवन में ज्ञान का प्रकाश लाएं।
सावन के दूसरे सोमवार पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
मन शिव का मंदिर है
मन शिव का मंदिर है,
यहां उन्हें विराजे रखना।
पाप का कोई भाग न हो,
बस शिव नाम को थामे रखना।
शिव पर विश्वास
सर पर मेरे हैं शिव शंकर का हाथ,
हर पल, हरदम वो हैं मेरे साथ।
है विश्वास, वही राह दिखाएंगे,
मेरे सारे बिगड़े काम बन जाएंगे।
नीलकंठ से प्रार्थना
हे नीलकंठ, तुम हो प्राण प्यारे,
महादेव बिन जग में मुझे कौन तारे।
आकर दे दो दर्शन भोले बाबा मुझको,
अपना बना लो प्रभु अब तो मुझको।
शिव नाम की भक्ति
इस संसार की माया ने मुझको है घेरा,
ऐसी कृपा करो भोलेनाथ कि नाम न भूलूं तेरा।
चारों ओर मेरे दुखों का अंधेरा है छाया,
बिन नाम आपके मेरा एक पल भी न जाए।
खुशियों से भरा सावन सोमवार
मंदिर की घंटी, आरती की थाली,
सुबह के सूरज की लाली।
सावन के दूसरे सोमवार का दिन लाए
नई उमंग, नई ताजगी और खुशहाली।
खुशियां आपके आंगन में आएं,
जीवन में नई उम्मीदें सजाएं।
सावन के दूसरे सोमवार का यह पावन दिन
आपको ढेर सारी खुशियां दिलाए।
हर हर महादेव!


