Astrology News: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है. इनका प्रभाव हमारे प्रेम, करियर, धन और सेहत पर सीधे तौर पर पड़ता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो वह अपने साथ सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के परिणाम लेकर आता है.इस समय जून का महीना चल रहा है और आने वाले 6 महीने ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास होने वाले हैं. इस दौरान कई बड़े और धीमी गति से चलने वाले ग्रह अपनी चाल बदलने जा रहे हैं.
राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? जानें पूरी प्रक्रिया, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और पात्रता
हिंदू पंचांग के अनुसार, 27 जुलाई को शनि 138 दिनों के लिए वक्री हो जाएंगे. वहीं, गुरु (बृहस्पति) जो अभी कर्क राशि में हैं, 31 अक्टूबर को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 5 दिसंबर को केतु कर्क राशि में और राहु मकर राशि में गोचर करेंगे. ग्रहों के इस महागोचर से आने वाले 6 महीने कुछ राशियों के लिए बेहद शानदार साबित होने वाले हैं. दिसंबर तक इन 3 राशियों का जीवन किसी राजा जैसा हो सकता है. आइए जानते हैं कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां….
मिथुन राशि (Gemini)
- आने वाले 6 महीनों में शनि, गुरु, राहु और केतु का गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है.
- इस अवधि में आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा और सफलता के नए अवसर प्राप्त होंगे.
- आपका कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर रहेगा, जिससे आप कठिन फैसले भी आसानी से ले पाएंगे.
- धन के मामले में स्थिति काफी मजबूत और स्थिर बनी रहेगी.
- बिजनेस करने वाले जातकों को इस दौरान कुछ बड़े और अच्छे इन्वेस्टर्स मिल सकते हैं, जिससे व्यापार का विस्तार होगा.
कन्या राशि (Virgo)
- कन्या राशि के जातकों के लिए भी ग्रहों का यह बदलाव बेहद शुभ और फलदायी रहने वाला है.
- परिवार या संतान की ओर से कोई बड़ी और अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है.
- इस अवधि में आपको अपने दोस्तों का हर मोड़ पर भरपूर सपोर्ट मिलेगा.
- अचानक धन लाभ होने के मजबूत योग बन रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी.
- आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना है.
मकर राशि (Capricorn)
- मकर राशि के जातकों के लिए दिसंबर तक का समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है.
- इस दौरान आपको सफलता पाने के लिए बहुत ज्यादा संघर्ष या प्रयास नहीं करने पड़ेंगे, काम आसानी से बनते चले जाएंगे.
- संतान का पूरा सुख और सहयोग आपको प्राप्त होगा. जीवन में सकारात्मकता (Positivity) बनी रहेगी.
- आप हर कार्य को पूरी लगन और मेहनत से पूरा करेंगे, जिसका उचित फल भी आपको मिलेगा.
- छात्रों को पढ़ाई पर फोकस बनाए रखने के लिए थोड़ी अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन परिणाम सुखद रहेंगे.


