Sanchita Ugale Death Connection With Sushant Singh Rajput: टीवी इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है. ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘साजन घर’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में काम कर चुकीं 22 वर्षीय अभिनेत्री संचिता उगले ने आत्महत्या कर ली है. इस अचानक आई त्रासदी से अभिनेत्री का परिवार पूरी तरह सदमे में है. इस बीच, संचिता के भाई आकाश सतीश उगले ने एक हैरान कर देने वाला बयान दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी बहन के निधन को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जोड़ा है.
लखनऊ 2051: दिल्ली-NCR की तर्ज पर बनेगा स्टेट कैपिटल रीजन, 44,776 करोड़ से बदलेगी राजधानी की तस्वीर
दोनों की मौत में ’14 जून’ का कनेक्शन और इंडस्ट्री का दबाव
आकाश उगले का दावा है कि उनकी बहन संचिता और सुशांत सिंह राजपूत, दोनों की ही जान एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के भारी दबाव के कारण गई है. उन्होंने इस बात की ओर भी ध्यान दिलाया कि दोनों की मौत एक ही तारीख को हुई है.
तारीख का अजीब संयोग: सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून 2020 को हुआ था, और संचिता ने भी 14 जून (6 साल बाद) को ही यह आत्मघाती कदम उठाया.
आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट
आकाश ने बताया कि संचिता के सोशल मीडिया अकाउंट पर आखिरी पोस्ट भी सुशांत सिंह राजपूत से ही जुड़ी थी. रविवार को सुशांत की पुण्यतिथि पर संचिता ने एक इंस्टाग्राम रील शेयर की थी, जिस पर लिखा था’फिर से 14 जून आ गया है. इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को आत्महत्या की थी. क्यों? क्योंकि इस इंडस्ट्री ने उन पर बहुत दबाव डाला था और उसी दबाव के कारण उन्होंने ऐसा किया. ठीक उसी तरह, कल मेरी बहन ने भी आत्महत्या की, मैं यही कह रहा हूं.
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार
संचिता के भाई ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए देश और राज्य के शीर्ष नेतृत्व से जांच की मांग की है. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि मैं अपने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अपने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार से अनुरोध करता हूं कि वे कृपया इस घटना पर ध्यान दें और मेरी बहन को न्याय दिलाएं.
कर्मा इज बैक… अदिति यादव विवाद में कूदीं पूर्व सपा प्रवक्ता, अखिलेश यादव पर साधा निशाना
पुलिस जांच और घटना की पृष्ठभूमि
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, संचिता मुंबई के नालासोपारा इलाके में अपने माता-पिता और बहन के साथ रहती थीं. जिस वक्त यह हादसा हुआ, संचिता घर पर अकेली थीं. जब उनके माता-पिता और बहन घर वापस लौटे, तो उन्होंने संचिता को बेडरूम के पंखे से लटका हुआ पाया. पुलिस ने फिलहाल ‘एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट’ (ADR) दर्ज कर ली है और आत्महत्या के असली कारणों का पता लगाने के लिए मामले की बारीकी से जांच कर रही है.


