Monalisa Bhosle case update: महाकुंभ से चर्चित हुई वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले की कहानी में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है. फरमान खान से शादी के बाद शुरू हुआ विवाद अब और उलझता नजर आ रहा है. फरमान पर रेप केस दर्ज होने के बीच उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मोनालिसा के भाग जाने का दावा कर रहा है. हालांकि इस वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
मामला बना रहस्यमयी
इंदौर की इस लड़की की जिंदगी, जो कभी सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र थी, अब विवादों, आरोपों और रहस्यों के जाल में उलझ चुकी है. फरमान खान से शादी के बाद शुरू हुआ विवाद तब और गहरा गया जब उस पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ. इसी बीच एक वीडियो सामने आया, जिसमें फरमान खुद को अजमेर-पुष्कर में बताते हुए मोनालिसा के भाग जाने की बात कहता है. हालांकि इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन इसने पूरे मामले को और रहस्यमयी बना दिया है.
16 साल की निकली मोनालिसा
क्या सच में मोनालिसा भाग गई है? या यह कहानी का कोई नया मोड़ है? ये सवाल अब हर किसी के मन में है. मामले ने तब और गंभीर रूप ले लिया जब राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की जांच में मोनालिसा को नाबालिग पाया गया. अस्पताल रिकॉर्ड के मुताबिक उसकी जन्मतिथि 30 दिसंबर 2009 बताई गई है,यानी शादी के वक्त वह महज 16 साल की थी.
इसके बाद उसके परिवार की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण, POCSO और SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज किया. वहीं पुलिस ने 25 मार्च को महेश्वर थाने में खान के खिलाफ कथित अपहरण और पॉक्सो अधिनियम और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।
निर्देशक सनोज मिश्रा ने कहीं बड़ी बात
इस बीच फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने वायरल वीडियो को फर्जी बताते हुए एक और बड़ा दावा किया. उनका कहना है कि यह वीडियो ध्यान भटकाने के लिए बनाया गया हो सकता है और फरमान इस बीच देश छोड़कर भागने की कोशिश कर सकता है,
संभवतः नेपाल के रास्ते बांग्लादेश.
पूरे घटनाक्रम में सच क्या है और साजिश क्या, यह अभी साफ नहीं है. एक तरफ नाबालिग होने का दावा, दूसरी तरफ फरमान का वीडियो, और अब फरार होने की आशंका… यह कहानी अब सिर्फ एक वायरल लड़की की नहीं, बल्कि कानून, भावनाओं और सच्चाई की जंग बन चुकी है. फिलहाल, मोनालिसा कहां है, यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है.


