Ration Card Update: राशन कार्ड आम आदमी की बुनियादी जरूरतों में शामिल है. इसके बिना सरकार की ओर से मिलने वाले फ्री या सब्सिडी वाले राशन का लाभ नहीं लिया जा सकता. राशन कार्ड में जितने अधिक परिवार के सदस्य दर्ज होते हैं, उतना ही अधिक अनाज और अन्य सुविधाओं का फायदा मिलता है.
अगर आपके परिवार का कोई सदस्य अभी तक राशन कार्ड में शामिल नहीं है और आप उसका नाम जुड़वाना चाहते हैं, तो अब इसके लिए दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. सरकार ने यह सुविधा ऑनलाइन कर दी है, जिसके जरिए आप घर बैठे मोबाइल ऐप से राशन कार्ड में नया सदस्य जोड़ सकते हैं.
RTI क्या है और इससे आम आदमी को क्या ताक़त मिलती है? जानिए सूचना के अधिकार की पूरी कहानी
किस ऐप से जुड़ सकता है नाम?
राशन कार्ड में परिवार के सदस्य का नाम जोड़ने के लिए आपको Mera Ration 2.0 ऐप की जरूरत होगी. इस ऐप को आप Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं. ऐप के माध्यम से पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जा सकती है.
राशन कार्ड में नया सदस्य जोड़ने का तरीका
स्टेप 1:
सबसे पहले Google Play Store से Mera Ration 2.0 ऐप डाउनलोड करें.
स्टेप 2:
ऐप खोलने के बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें. ध्यान रखें कि आधार नंबर मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए.
स्टेप 3:
आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे ऐप में दर्ज कर वेरिफिकेशन पूरा करें.
स्टेप 4:
वेरिफिकेशन के बाद ऐप के लिए एक पिन सेट करें.
स्टेप 5:
अब ऐप में Family Details (फैमिली डिटेल्स) के विकल्प पर क्लिक करें. यहां उन सभी सदस्यों की जानकारी दिखाई देगी, जो पहले से राशन कार्ड में शामिल हैं.
स्टेप 6:
नया सदस्य जोड़ने के लिए New Member के ऑप्शन पर क्लिक करें.
स्टेप 7:
यहां मांगी गई सभी जरूरी जानकारी भरें और अंत में Submit बटन पर क्लिक कर दें.
अगर आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो क्या करें?
अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो पहले उसे अपडेट कराना जरूरी होगा. इसके लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं.
आधार से मोबाइल नंबर कैसे लिंक करें?
स्टेप 1:
सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
स्टेप 2:
यहां My Aadhaar सेक्शन में जाकर Get Aadhaar विकल्प चुनें. इसी पेज पर आपको Book Appointment का विकल्प मिलेगा.
स्टेप 3:
अब अपना शहर या लोकेशन चुनकर Proceed to Book Appointment पर क्लिक करें.
स्टेप 4:
अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें. इसके बाद मोबाइल पर आए ओटीपी को भरें.
स्टेप 5:
अब Resident Type का चयन करें.
स्टेप 6:
इसके बाद नया मोबाइल नंबर समेत मांगी गई बाकी जानकारी दर्ज करें.
स्टेप 7:
अब Next पर क्लिक करें और आधार केंद्र जाने के लिए Appointment Date और Time चुनें.
स्टेप 8:
सभी भरी गई जानकारियों को एक बार ध्यान से जांच लें और फिर Submit बटन पर क्लिक करें.
स्टेप 9:
निर्धारित तारीख और समय पर संबंधित आधार सेवा केंद्र जाएं. वहां कर्मचारी आपकी बायोमेट्रिक जानकारी लेकर नया मोबाइल नंबर आधार से लिंक कर देगा.
Train Food Delivery Explained: PNR से प्लेट तक, पूरा प्रोसेस समझिए
आप चाहें तो कुछ मामलों में आधार ऐप या ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए भी मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं. मोबाइल नंबर आधार से लिंक होने के बाद आप आसानी से Mera Ration 2.0 ऐप के माध्यम से राशन कार्ड में परिवार के नए सदस्य का नाम जोड़ सकते हैं.
यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो समय और पैसे की बचत करते हुए घर बैठे सरकारी सेवाओं का लाभ लेना चाहते हैं.


