UP News: उत्तर प्रदेश में मार्च माह से राशन कार्ड धारक आधार कार्ड के माध्यम से भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन प्राप्त कर सकेंगे. शासन ने सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं और ई-पॉस मशीन में यह विकल्प सक्रिय कर दिया गया है. इससे कार्ड खो जाने या नष्ट होने की स्थिति में भी पात्र लाभार्थियों को राशन मिल सकेगा.
बाहर काम करने वालों को बड़ा लाभ
रोजी-रोटी के लिए दूसरे शहरों या राज्यों में रहने वाले लोगों को अब राशन लेने में आसानी होगी. कई बार उनके पास मौके पर राशन कार्ड उपलब्ध नहीं होता, जिससे वे लाभ से वंचित रह जाते थे. अब वे आधार नंबर के माध्यम से अपनी पहचान सत्यापित कर राशन प्राप्त कर सकेंगे, जिससे प्रवासी श्रमिकों को सीधा फायदा मिलेगा.
हर महीने 2000 रुपये सीधे खाते में! महिलाओं के लिए सरकार की बड़ी सौगात
सार्वजनिक वितरण प्रणाली में डिजिटल सुधार
शासन ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए राशन कार्ड को डिजिटल किया है और ई-पॉस मशीन के जरिए अंगूठे से सत्यापन की व्यवस्था लागू की है. घटतौली रोकने हेतु इलेक्ट्रॉनिक तराजू लगाए गए हैं. साथ ही फर्जीवाड़ा रोकने के लिए राशन कार्डों को आधार से लिंक किया गया, जिससे मृतक और अपात्र लोगों के नाम सूची से हटाए गए हैं.
ई-केवाईसी लगभग पूर्ण, जिले में 1132 कोटेदार सक्रिय
राशन कार्ड की सभी यूनिटों की ई-केवाईसी कराई जा रही है, जिसमें करीब 99 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है. जनपद में लगभग 1132 कोटेदारों के माध्यम से 5,54,934 राशन कार्ड संचालित हैं. आधार आधारित सत्यापन से वितरण प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी एवं सुगम होगी, जिससे पात्र लाभार्थियों को समय पर खाद्यान्न मिल सकेगा.
PM Vishwakarma Yojana में कौन ले सकता है 3 लाख तक का लोन? पहले चेक करें पात्रता
वन नेशन वन कार्ड से दो स्थानों पर मिलेगा राशन
वन नेशन वन राशन कार्ड व्यवस्था के तहत अब एक ही राशन कार्ड की यूनिटें अलग-अलग स्थानों पर दो बार में राशन ले सकेंगी. पहले पूरा राशन एक ही स्थान से एक बार में मिलता था, जिससे बाहर रहने वाले सदस्यों को कठिनाई होती थी. नई व्यवस्था से परिवार के सदस्य अपनी सुविधा के अनुसार अलग-अलग स्थानों से राशन प्राप्त कर पाएंगे.


