UP TET Exam Date 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. अब इच्छुक अभ्यर्थी 20 मार्च 2026 से आयोग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं.
कौन कर सकता है आवेदनय़
इस बार की परीक्षा में प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) दोनों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. योगी सरकार की योजना है कि योग्य और प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति के माध्यम से प्रदेश की बेसिक शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके.
UP Board में हिंदी की पढ़ाई बदलेगी, अब रट्टा नहीं, क्रिएटिविटी से बनेगा भविष्य!
वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) व्यवस्था
आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि इस बार आवेदन प्रक्रिया में वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की सुविधा लागू की गई है. अभ्यर्थियों को पहले OTR पूरा करना होगा, उसके बाद ही वे UP TET 2026 के लिए आवेदन कर पाएंगे. यह व्यवस्था फर्जीवाड़े पर रोक लगाएगी और भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाएगी.
आवेदन की अंतिम तिथि और संशोधन
आवेदन शुरू: 27 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 26 अप्रैल 2026
आवेदन पत्र में संशोधन और शुल्क संबंधी समस्याओं का समाधान: 1 मई 2026
परीक्षा की संभावित तिथियां
UP TET 2026 की परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी.
16 हवाई अड्डे, 16 हजार किमी रेल नेटवर्क… एक्सप्रेसवे का जाल! 9 साल में ऐसे बदला उत्तर प्रदेश
अभ्यर्थियों के लिए सुझाव
उप सचिव संजय कुमार सिंह ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन और निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें, ताकि आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि न हो. परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी.
इस अवसर को न चूकें और समय पर आवेदन करें, क्योंकि यह यूपी में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका है.


