Noida 50 Years: नोएडा आज अपने 50 साल पूरे कर चुका है, एक ऐसा शहर, जो कभी छोटे-छोटे गांवों और ऊबड़-खाबड़ खेतों से पहचाना जाता था, आज उत्तर भारत का सबसे बड़ा आईटी और इंफ्रास्ट्रक्चर हब बन चुका है. नोएडा की इस सुनहरी यात्रा में अब एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है, जहां आने वाले सालों में 9 बड़े प्रोजेक्ट इसकी तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने वाले हैं.
नमो भारत (RRTS) कॉरिडोर
नमो भारत रैपिड रेल (RRTS) कॉरिडोर नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद को हाई-स्पीड कनेक्टिविटी से जोड़ने वाला गेमचेंजर प्रोजेक्ट है. लगभग 64 किमी लंबा यह रूट NCR में सफर का समय काफी कम करेगा. इससे ऑफिस जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी और रियल एस्टेट सेक्टर में नई तेजी आएगी.
बस स्टैंड नहीं, अब बनेंगे स्मार्ट ट्रैवल हब! 49 बस स्टेशनों की बदलेगी सूरत, योगी सरकार का बड़ा दांव
गाजियाबाद–जेवर एयरपोर्ट लिंक
यह हाई-स्पीड रेल लिंक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को गाजियाबाद और अन्य NCR शहरों से जोड़ेगा. इससे दिल्ली, मेरठ और नोएडा के बीच तेज और सुगम यात्रा संभव होगी. एयरपोर्ट तक आसान पहुंच से निवेश और कारोबार दोनों में तेजी आएगी.
जेवर–फरीदाबाद एक्सप्रेसवे
करीब 31 किमी लंबा यह एक्सप्रेसवे नोएडा एयरपोर्ट को फरीदाबाद और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा. यह एक महत्वपूर्ण फीडर रूट साबित होगा, जिससे लॉजिस्टिक्स और इंडस्ट्रियल कनेक्टिविटी मजबूत होगी और क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी.
नोएडा–ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे का विकल्प
यमुना पुश्ता के किनारे प्रस्तावित 6 लेन एलिवेटेड रोड मौजूदा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे का विकल्प बनेगी. इससे ट्रैफिक का दबाव कम होगा और सेक्टर 94 से यमुना एक्सप्रेसवे तक यात्रा तेज होगी. यह प्रोजेक्ट शहरी मोबिलिटी को बेहतर बनाएगा.
चिल्ला एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट
यह एलिवेटेड रोड दिल्ली के मयूर विहार को नोएडा के महामाया फ्लाईओवर से जोड़ेगी. इससे डीएनडी फ्लाईवे और आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी. रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यह बड़ा राहत प्रोजेक्ट माना जा रहा है.
नोएडा मेट्रो विस्तार
नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन का विस्तार सेक्टर 142 से बोटेनिकल गार्डन तक किया जाएगा. इससे यह सीधे दिल्ली मेट्रो की ब्लू और मैजेंटा लाइन से जुड़ जाएगी. साथ ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो से लाखों लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA)
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पहला चरण शुरू हो चुका है. यह भारत के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में से एक बनने की ओर है. इसके आसपास यमुना सिटी और रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स विकसित हो रहे हैं, जिससे रोजगार और निवेश के नए अवसर बनेंगे.
ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी
इंटरनेशनल फिल्म सिटी नोएडा सेक्टर-21 में विकसित हो रही है. यहां फिल्म स्टूडियो, होटल और विश्वस्तरीय शूटिंग लोकेशन बनाए जाएंगे. यह प्रोजेक्ट मनोरंजन उद्योग को बढ़ावा देगा और नोएडा को मीडिया हब के रूप में स्थापित करेगा.
रफ्तार से बदलेगी तकदीर! नमो भारत ट्रेन का नया खाका, वेस्ट यूपी के शहर अब होंगे दिल्ली से और करीब
बोड़ाकी मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब
दादरी के पास बोड़ाकी में लॉजिस्टिक्स हब और रेलवे स्टेशन विकसित किया जा रहा है. यह माल ढुलाई और यात्री परिवहन दोनों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा. इससे इंडस्ट्रियल सप्लाई चेन मजबूत होगी और क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां तेजी से बढ़ेंगी.
न्यू नोएडा सिटी (DNGIR)
न्यू नोएडा के रूप में एक नई स्मार्ट सिटी बसाने की योजना है, जो 21 हजार हेक्टेयर में फैली होगी. यह गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर के 80 गांवों को कवर करेगी. मास्टर प्लान 2041 के तहत इसे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्री और हाउसिंग के साथ विकसित किया जाएगा.


