Up board result 2026: आज का दिन लाखों छात्रों के लिए बेहद खास है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे जारी करने जा रहा है. करीब 50 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है, और हर किसी की नज़र अपने नंबरों पर टिकी है.
चाणक्य के 50 सूत्र: हर लाइन में छुपा है सफलता का राज
क्या है स्टेप मार्किंग फॉर्मूला?
इस बार यूपी बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन में स्टेप मार्किंग फॉर्मूला लागू किया है. इसका मतलब है कि अगर छात्र का फाइनल उत्तर गलत भी हो, लेकिन उसने बीच के स्टेप्स सही किए हैं, तो उसे आंशिक अंक मिलेंगे. यानी जहां तक उत्तर सही होगा, उतने नंबर दिए जाएंगे.
पासिंग मार्क्स क्या है?
यूपी बोर्ड के नियम के मुताबिक, हर विषय में पास होने के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में पास होना जरूरी है.
कुल अंक: 100
थ्योरी: 70 अंक
प्रैक्टिकल: 30 अंक
पास होने के लिए जरूरी अंक
थ्योरी में कम से कम 33% यानी 23 अंक
प्रैक्टिकल में कम से कम 10 अंक
फेल होने पर क्या विकल्प?
1 या 2 विषय में 33% से कम अंक आने पर छात्र कम्पार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं.
2 से अधिक विषयों में फेल होने पर छात्र को फेल माना जाएगा.
रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें?
छात्र अपना रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं
upmsp.edu.in
upresults.nic.in
स्टेप्स
रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
रोल नंबर दर्ज करें
सबमिट पर क्लिक करें
रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
PDF डाउनलोड या प्रिंट कर लें
DigiLocker से ऐसे पाएं मार्कशीट
DigiLocker के जरिए भी छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं:
ऐप/वेबसाइट में लॉगिन करें
Education सेक्शन में जाएं
UP Board चुनें
रोल नंबर और वर्ष (2026) डालें
मार्कशीट तुरंत स्क्रीन पर दिखेगी.
इस बार कितने छात्रों ने दी परीक्षा?
इस साल UP Board 2026 परीक्षा में करीब 52 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें 10वीं के लगभग 27.5 लाख और 12वीं के करीब 24.7 लाख छात्र शामिल हैं. परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच आयोजित हुई थीं, और कॉपियों का मूल्यांकन अप्रैल के पहले सप्ताह तक पूरा कर लिया गया था, जिससे अब रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया पूरी तरह तैयार है.


