Who is IAS Archana Agarwal: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राजस्व परिषद की कमान महिलाओं के हाथों में सौंपते हुए बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने राजस्व परिषद में तीन वरिष्ठ महिला आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति की है. 1990 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अर्चना अग्रवाल को राजस्व परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है. इसके साथ ही अपर्णा यू को राजस्व विभाग का प्रमुख सचिव और कंचन वर्मा को राजस्व परिषद का सचिव नियुक्त किया गया है.
अर्चना अग्रवाल को राजस्व परिषद का अध्यक्ष बनाए जाने के साथ-साथ अपर मुख्य सचिव परिवहन विभाग और अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. वह पहले से ही इन दोनों महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल रही थीं.
तीन दशक का अनुभव, अब यूपी पुलिस की कमान, जानें कौन हैं यूपी के नए DGP?
कौन हैं अर्चना अग्रवाल?
आईएएस अर्चना अग्रवाल का जन्म वर्ष 1966 में आंध्र प्रदेश में हुआ था. उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ एमबीए की पढ़ाई की है. वह वर्ष 1990 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और प्रशासनिक सेवा में अपने लंबे अनुभव के लिए जानी जाती हैं.
16 फरवरी 2016 को उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था. करीब नौ वर्षों तक केंद्र सरकार में सेवाएं देने के बाद 16 अक्टूबर 2025 को उनकी उत्तर प्रदेश में वापसी हुई. राज्य में लौटने के बाद उन्होंने नियुक्ति विभाग में ज्वाइन किया और कुछ समय तक प्रतीक्षारत रहीं. इसके बाद 24 अक्टूबर 2025 को उन्हें अपर मुख्य सचिव परिवहन विभाग और UPSRTC के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई.
प्रशासनिक अनुभव बना नियुक्ति की वजह
अर्चना अग्रवाल इससे पहले वर्ष 2009-10 में उत्तर प्रदेश की ट्रांसपोर्ट कमिश्नर भी रह चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने Sultanpur और Ayodhya में जिला मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर के रूप में भी सेवाएं दी हैं. राजस्व और प्रशासनिक कार्यों में उनके व्यापक अनुभव को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें राजस्व परिषद जैसे महत्वपूर्ण संस्थान की जिम्मेदारी सौंपी है. माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में राजस्व विभाग के कामकाज में तेजी और प्रभावशीलता बढ़ेगी.
राजस्व परिषद में महिलाओं की मजबूत मौजूदगी
योगी सरकार के इस फैसले के बाद राजस्व परिषद के शीर्ष पदों पर तीन महिला आईएएस अधिकारियों की तैनाती हो गई है. इसे प्रशासन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.


