NEET UG Re-Exam Admit Card 2026: देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 की दोबारा होने वाली परीक्षा (Re-NEET UG 2026) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जो उम्मीदवार 21 जून 2026 को होने वाली इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.
बुंदेलखंड की तस्वीर बदलेगा लिंक एक्सप्रेस-वे, भूमि खरीद के लिए तय हुई डेडलाइन
डाउनलोड से पहले बैंक अकाउंट वेरिफिकेशन अनिवार्य
एनटीए ने इस बार उम्मीदवारों के लिए एक नया और जरूरी नियम स्पष्ट किया है. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले सभी अभ्यर्थियों को अपने बैंक खाते की जानकारी (Bank Account Details) को सत्यापित (Verify) करना होगा. एजेंसी के मुताबिक, यह प्रक्रिया संभावित शुल्क वापसी (Fee Refund) से जुड़ी हुई है, इसलिए सभी उम्मीदवार इसे बेहद ध्यान से पूरा करें.
RE-NEET UG 2026: परीक्षा की तारीख और समय
परीक्षा की तिथि: रविवार, 21 जून 2026
परीक्षा का समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक
एनटीए ने अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से काफी पहले पहुंचने की सलाह दी है ताकि एंट्री से जुड़ी औपचारिकताओं में कोई देरी या परेशानी न हो.
Step-by-Step: एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से अकाउंट में प्रवेश करें. लॉगिन के बाद स्क्रीन पर दिख रही अपने बैंक खाते से जुड़ी जानकारी को ध्यान से जांचें और उसे वेरिफाई करें. इसके बिना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होगा. वेरिफिकेशन पूरा होते ही आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर आ जाएगा. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसकी एक से अधिक प्रिंट कॉपी सुरक्षित रख लें.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अपना नाम, एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि, फोटो, सिग्नेचर, परीक्षा केंद्र का पता और एग्जाम टाइमिंग को अच्छी तरह चेक कर लें. अगर इसमें कोई भी गड़बड़ी दिखती है, तो तुरंत एनटीए से संपर्क करें.
परेशानी होने पर इन हेल्पलाइन नंबर्स पर करें संपर्क
अगर किसी उम्मीदवार को बैंक खाता वेरिफाई करने, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने या किसी अन्य तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे एनटीए द्वारा जारी इन हेल्पलाइन नंबर्स पर कॉल कर सकते हैं.
011-40759000
011-69227700
भरोसे की आड़ में विवाहिता को ले जाने का आरोप, ‘लव जिहाद’ बताकर सड़क पर उतरे संगठन
इसके अलावा उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सपोर्ट सिस्टम की भी मदद ले सकते हैं. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद वेबसाइट पर हैवी ट्रैफिक है, इसलिए अंतिम समय की हड़बड़ी से बचने के लिए उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर लें.
Source: NTA


