Ayodhya News: डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का आयोजन विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह योग भारत की प्राचीन संचित ऊर्जा और ज्ञान का प्रतीक है, यह विश्व कल्याण के लिए ऋषियों की समर्पित धरोहर है.
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट फिर किया बंद, क्षेत्रीय तनाव बढ़ा, वैश्विक तेल बाजार पर असर की आशंका
योग केवल फिजिकल फिटनेस नहीं है यह मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य का संपूर्ण पैकेज है. आधुनिक विज्ञान भी मानता है कि जब हम ‘प्राणायाम’ और ‘ध्यान’ करते हैं, तो हमारे शरीर में कॉर्टिसोल (तनाव हार्मोन) का स्तर घटता है. यह वर्तमान समाज में बढ़ रहे डिप्रेशन और एंग्जायटी का सबसे सटीक वैज्ञानिक उपचार है.
कुलपति ने बताया कि योग भारत के महान ऋषियों, मुनियों और मनीषियों की वह अनुपम देन है जिसे उन्होंने हजारों वर्षों की अंतर्यात्रा और अनुसंधान से प्राप्त किया. भारतीय संस्कृति में योग को एक साधना और जीवन दर्शन माना गया है. योग ने पूरी मानवता को जोड़ने का काम किया है.
स्वागत उद्बोधन एवं कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए संयोजक प्रो. एस एस मिश्र ने कहा कि योगाभ्यास से विश्वविद्यालय परिवार शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ होगा, तभी हम एक स्वस्थ व्यक्ति, शिक्षित समाज और आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे पाएंगे.
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के इस संकल्प पर्व पर हम सब मिलकर यह प्रण लें कि हम स्वयं भी योग अपनाएंगे और अपने समाज को भी निरोग बनाएंगे. योग प्रोटोकॉल अनुशंसित मंच का संचालन योगाचार्य अनुराग सोनी द्वारा किया गया. अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्रम भेंट कर किया गया.
महिलाओं की सुरक्षा और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च हुआ ‘निर्भय चेतना’ प्रशिक्षण मॉड्यूल
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रथम महिला मीना सिंह, कुलसचिव विनय कुमार सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल, प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, डीन कला संकाय प्रो. मृदुला मिश्रा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक, कृषि वैज्ञानिक प्रो. संजय पाठक, प्रो. सीके मिश्र, प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा, प्रो. विनोद कुमार श्रीवास्तव, प्रो. अनूप कुमार, प्रो एस के रायजादा डॉ. मनीष कुमार सिंह, डॉ. दिनेश कुमार सिंह, डॉ राजेश कुमार सिंह आलोक तिवारी गायत्री वर्मा सहित एन सी सी कैडेट, राष्ट्रीय सेवा योजना के वॉलिंटियर्स के साथ बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.


