Awadh University Convocation Ceremony: अयोध्या स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में 12 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले 31वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं. कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने गठित समितियों के संयोजकों को समयबद्ध माइक्रो प्लानिंग, बेहतर समन्वय और अनुशासित आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि समारोह गरिमापूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके.
कुलपति ने कहा कि आगामी 12 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले 31वें दीक्षांत समारोह को पूरी भव्यता, गरिमा और अनुशासन के साथ संपन्न कराने के लिए सभी कमेटियों का गठन किया जा चुका है. समन्वय समिति से लेकर सुरक्षा, मंच व्यवस्था, और उपाधि वितरण जैसी सभी समितियों के संयोजकों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करना होगा.
हमारा सामूहिक प्रयास होना चाहिए कि विश्वविद्यालय परिसर में आने वाले विशिष्ट अतिथियों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं को एक सुव्यवस्थित सुविधा मिले. सभी कमेटियां समयबद्ध तरीके से माइक्रो-प्लानिंग करते हुए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया. दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के शैक्षणिक जीवन का सबसे पवित्र और गौरवशाली उत्सव होता है. यह आयोजन छात्र-छात्राओं के कठिन परिश्रम, प्राध्यापकों के मार्गदर्शन और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक यात्रा की सफलता का उत्सव है.
कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि कुलपति जी के कुशल निर्देशन में 31वें दीक्षांत समारोह की प्रशासनिक और व्यावहारिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी नवगठित कमेटियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था. प्रशासनिक स्तर पर अनुशासन, सुरक्षा, पार्किंग, मुद्रण, निविदा क्रय और भोजन व्यवस्था जैसी महत्वपूर्ण कड़ियों को सुदृढ़ कर लिया है. इसके साथ ही, दीक्षांत फोल्डर, स्मारिका, विद्वत् पारियात्रा और स्वर्ण पदक वितरण की प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं.
विश्वविद्यालय प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि आगामी 12 अगस्त को आयोजित होने वाला यह गरिमामयी समारोह पूरी तरह अनुशासित और सफल रहे. सभी कमेटियों के संयोजक आपसी समन्वय के साथ दैनिक प्रगति की समीक्षा अवश्य करें.
ICAI Essay Writing Competition 2026 शुरू, 600 शब्दों का निबंध लिखकर जीतें ₹25,000 तक का पुरस्कार
इस अवसर पर वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल, प्रो एसएस मिश्र, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. हिमांशु शेखर, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक, प्रो. अनूप कुमार प्रो. शैलेंद्र कुमार, प्रो, एस के रायजादा, प्रो. विनोद कुमार श्रीवास्तव, डॉ. विनोद कुमार चौधरी, प्रो सुरेंद्र मिश्र, स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा प्रभारी डॉ. दीपशिखा चौधरी, डॉ. दिनेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे.


