नई दिल्ली: इंडो-अमेरिकन पंजाबी पॉप स्टार और मशहूर सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने अपनी आवाज के जादू से एक बार फिर दिल्ली को झूमने पर मजबूर कर दिया. लेकिन इस बार उनका यह कॉन्सर्ट सिर्फ उनके गानों के लिए नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ के एक बहुत बड़े खुलासे के लिए हमेशा के लिए यादगार बन गया. नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अपने ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ के धमाकेदार आगाज के दौरान जैस्मिन ने अचानक अपनी सगाई का ऐलान कर हर किसी को चौंका दिया.
अवध विश्वविद्यालय में ‘मियावाकी तकनीक’ से बनेगा सघन वन, कुलपति ने किया ‘लिविंग ग्रीन लैब’ का उद्घाटन
लाइव स्टेज पर की मंगेतर की एंट्री, फ्लॉन्ट की सगाई की अंगूठी
कॉन्सर्ट में जब लाखों फैंस जैस्मिन के स्वैग और एनर्जी पर थिरक रहे थे, तभी सिंगर ने अचानक माइक संभाला और अपनी जिंदगी के नए सफर का राज खोला. जैस्मिन ने न सिर्फ अपनी सगाई की घोषणा की, बल्कि अपने मंगेतर शेखर चौधरी को स्टेज पर बुलाकर सबसे मिलवाया.
स्टेज पर शेखर का हाथ थामे हुए जैस्मिन ने बेहद गर्व से अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट की और कहा, “ये वही इंसान हैं जिन्होंने मुझे अंगूठी पहनाई है. दोस्तों, ये हैं मेरे मंगेतर!” इसके बाद उन्होंने खुशी से शेखर को गले लगा लिया और दोनों ने सुपरहिट रोमांटिक ट्रैक ‘लावां’ पर एक खूबसूरत डांस भी किया, जिसने ऑडिटोरियम में मौजूद हर शख्स का दिल जीत लिया. इस खास पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
हिट गानों से बांधा समां
दिल्ली कॉन्सर्ट के साथ ही जैस्मिन के इंडिया टूर की शुरुआत हो चुकी है. इस दौरान उन्होंने अपने करियर के कई ब्लॉकबस्टर गाने गाए, जिनमें ‘तरस’, ‘इलीगल वेपन’, ‘पंजेबा’, ‘सिप सिप’ शामिल थे. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म ‘धुरंधर’ के सुपरहिट गाने ‘शरारत’ और ‘जाइए सजना’ पर भी परफॉर्म किया.
अब इन शहरों में मचेगा धमाल
दिल्ली में धमाकेदार शुरुआत के बाद, जैस्मिन सैंडलस का ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ अब देश के अन्य बड़े शहरों का रुख करेगा.
18 जुलाई: मुंबई
25 जुलाई: बेंगलुरु
29 अगस्त: चंडीगढ़
‘यार ना मिले’ से लेकर ‘धुरंधर’ तक का सफर
पंजाब के जालंधर में जन्मीं और कैलिफोर्निया के स्टॉकटन में पली-बढ़ीं जैस्मिन सैंडलस ने साल 2007 में अपने पहले गाने ‘मुस्कान’ से म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा था. साल 2014 में सलमान खान की फिल्म ‘किक’ के गाने ‘यार ना मिले’ से उन्होंने बॉलीवुड में अपना दमदार डेब्यू किया, जिसने उन्हें रातों-रात घर-घर में पहचान दिला दी. हाल के वर्षों में उन्होंने ‘मुंज्या’ (2024) का गाना ‘तरस’ और फिल्म ‘धुरंधर’ (2025) व ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (2026) के गानों ‘शरारत’, ‘मैं और तू’ और ‘जाइए सजना’ से अपनी खनकती आवाज का लोहा मनवाया है.


