Ramayana Part 1 Trailer Released: दर्शकों के लंबे इंतज़ार को खत्म करते हुए मेकर्स ने 30 जुलाई की तड़के (ब्रह्ममुहूर्त) में बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर आखिरकार जारी कर दिया है. लगभग चार मिनट लंबे इस ट्रेलर ने रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस भव्य महाकाव्य फिल्म में भारतीय सिनेमा के कई दिग्गज कलाकार एक साथ नज़र आ रहे हैं.
रावण के खौफनाक अवतार से शुरुआत
आपको बता दें कि ट्रेलर की शुरुआत साउथ सुपरस्टार यश (राकेश/रावण) के धमाकेदार और शक्तिशाली प्रवेश से होती है. भारी-भरकम जटाधारी लुक और विशालकाय सेनाओं से अकेले भिड़ते हुए यश का रावण अवतार बेहद प्रभावशाली दिख रहा है. तीनों लोकों (देवलोक, पृथ्वीलोक और पाताललोक) पर रावण के अधिपत्य और अहंकार को दिखाते हुए कहानी श्रीराम के जन्म की ओर बढ़ती है.
शांत और दिव्य रूप में जमे रणबीर कपूर
वहीं भगवान श्रीराम के किरदार में रणबीर कपूर का लुक और अभिनय काफी निखर कर सामने आया है. आमतौर पर तेज डायलॉग डिलीवरी के लिए जाने जाने वाले रणबीर इस किरदार में बेहद शांत, संयमित और गंभीर नज़र आ रहे हैं. उन्हें युवा अवस्था से लेकर विभिन्न चरणों में बेहद सलीके से पेश किया गया है.
माता सीता और लक्ष्मण की पहली झलक
ट्रेलर में साई पल्लवी (माता सीता) और रवि दुबे (लक्ष्मण) की पहली आधिकारिक झलक दिखाई गई है. रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रूप में दिखीं, जहां लक्ष्मण द्वारा उनकी नाक काटने का सीन दर्शाया गया है. वहीं फैंश के लिए सबसे हैरानी की बता रही कि हनुमान का किरदार निभा रहे सनी देओल इस पार्ट के ट्रेलर में नजर नहीं आए हैं, क्योंकि उनका प्रमुख किरदार फिल्म के दूसरे भाग में अधिक दिखाई देगा या हो सकता है डायरेक्टर सनी देओल को कुछ अगल तरीके से दिखाना चाहते हो जिससे दर्शकों के दिल में उत्सुकता बनी रहे.
ट्रेलर की प्रमुख विशेषताएं
इस ट्रेलर में संगीत का जादू देखने को मिला. ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान और हांस जिमर (Hans Zimmer) का बैकग्राउंड म्यूज़िक दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देने वाला है. ऑस्कर विजेता स्टूडियो DNEG द्वारा तैयार किए गए विजुअल इफेक्ट्स (पंखों वाले ऐरावत हाथी और विशालकाय जटायु पक्षीराज) काफी प्रभावशाली हैं.
सुबह तड़के (ब्रह्ममुहूर्त) में क्यों रिलीज़ हुआ ट्रेलर?
पहले मेकर्स इसे 24 जुलाई को कॉमिक-कॉन (San Diego) के दौरान रिलीज़ करने वाले थे. हालांकि, मेकर्स ने सोनी पिक्चर्स के साथ समझौता किया कि ट्रेलर को ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के थिएटर शोज के साथ जोड़ा जाएगा. चूंकि यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज़ हो रही थी और भारतीय दर्शकों तक ट्रेलर का लीक वर्ज़न पहुंचने का खतरा था, इसलिए मेकर्स ने किसी भी लीक से बचने के लिए इसे 30 जुलाई की तड़के आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया.
कब होगी रिलीज़?
बता दें कि ये मूवी का पहला पार्क दिपावली 2026 को रिलीज होगी, जबकि दूसरा पार्ट दिपावली 2027 को आएगी. फिल्म में रणबीर कपूर (श्रीराम), साई पल्लवी (माता सीता), यश (रावण), सनी देओल (हनुमान), रवि दुबे (लक्ष्मण), अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल इस प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं.


